रांची। राजधानी रांची में दस जून को हिंसा झड़प हुए एक महीना बीता भी नहीं कि रविवार को एक बार फिर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत काली मंदिर के बगल में प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंका गया। इस वजह से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सुखदेव नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिबंधित मांस के टुकड़े को ले गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि माहौल को अशांत करने के लिए ऐसा जानबूझ कर किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सतर्क है।

उल्लेखनीय है कि लोहरदगा जिले में भी बीते तो दो दिनों से लगातार मंदिर के बगल में प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंका जा रहा है। जिले में रविवार को भी शनि मंदिर के बगल में प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंके जाने की वजह से लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोहरदगा जिले के मैना बगीचा-नदिया पथ में शनि मंदिर के सामने मांस मिला है। शनि मंदिर के पास मांस मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version