रांची। झारखंड में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रहा है। दिन प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। 9 जुलाई को 7416 सैंपल की जांच हुई। इसमें 125 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, रांची में एक संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत हो हुई है। जुलाई महीने में कोरोना संक्रमण से यह दूसरी मौत हुई है। राज्य में कोरोना के 602 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 205 केस सक्रिय है।
रविवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 58 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के 13 जिले से कोरोना के 125 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चतरा से एक, देवघर से दो, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 11,गिरिडीह से एक, गोड्डा से सात, हजारीबाग से 16, कोडरमा से एक, चार,लातेहार से तीन, रामगढ़ से दो, रांची से 77,सरायकेला से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से दो मरीज मिले है।
राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 36 हजार, 641 हो चुकी है। राज्य में कुल दो करोड़, 22लाख, सात हजार 60 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 602 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 30 हजार, 717मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 322 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।
उल्लेखनीय है कि रांची में पांच दिनों में दो लोगों की मौत हुई है । दोनों की उम्र 60 साल से अधिक थी। एक की उम्र 71 और दूसरी की 77 साल थी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



