Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सीबीएसइ की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट निकला
    Breaking News

    सीबीएसइ की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट निकला

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 22, 2022Updated:July 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • कॉमर्स में गिरिडीह की रीत, धनबाद के कृष्णनांशु साइंस के स्टेट टॉपर
    • आर्ट्स में जमशेदपुर की प्रेरणा ने किया टॉप, रांची की आयुषी सेकेंड

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के दूसरे टर्म के रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिये। 12वीं की परीक्षा में 92.71 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं, वहीं 10वीं में 94 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली। इस साल रिजल्ट की खास बात यह रही कि 12वीं में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 3.29 प्रतिशत ज्यादा रहा, वहीं 10वीं के नतीजों में लड़कियां 1.41 प्रतिशत से आगे रहीं। 10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा करीब 35 लाख छात्रों ने दी थी। इसमें 10वीं के 21 लाख 16 हजार 290 और 12वीं के 14 लाख 54 हजार 370 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित हजारों केंद्रों पर 26 अप्रैल 2022 से लेकर 15 जून तक आयोजित की गयी थी। सीबीएसइ ने 10वीं के लिए कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है।

    कॉमर्स : गिरिडीह बीएनएस डीएवी की 12वीं की छात्रा रीत कसेरा ने कॉमर्स में 99 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉपर होने का गौरव हासिल किया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद के छात्र केशव दारूका और सोनल अग्रवाल को 98.8 प्रतिशत अंक मिला है और दोनों संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
    साइंस : राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद के कृष्णनांशु चौधरी को विज्ञान संकाय में 99.4 प्रतिशत अंक मिला और वह स्टेट टॉपर बने हैं। 10वीं की परीक्षा में भी वह 99 फीसदी अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर बने थे। विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को की कशिश अग्रवाल 99 फीसदी अंक के साथ सेकेंड टॉपर बनी हैं।
    आर्ट्स : डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर की प्रेरणा कुमार आर्ट्स में 98 फीसदी अंकों के साथ स्टेट टॉपर बनी हैं। डीपीएस रांची की आयुषी पुरवार 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही हैं। आयुषी आइएएस पूजा सिंघल की बेटी हैं और जिस दिन उनके यहां इडी का छापा पड़ा था, उसी दिन आयुषी की परीक्षा का पहला पेपर था।

    12वीं में यूपी की तान्या सिंह देश भर में अव्वल
    उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने 12वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल कर देश की टॉपर बनी हैं। वह दिल्ली पब्लिक स्कूल, बुलंदशहर की छात्रा हैं। रिजल्ट आने के बाद तान्या के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन से भारतीय रेलवे को हुआ 259 करोड़ का नुकसान: रेल मंत्री
    Next Article कैंपस में एक पेड़ लगाने पर पांच यूनिट बिजली फ्री : हेमंत
    azad sipahi

      Related Posts

      महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई

      May 19, 2025

      बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

      May 19, 2025

      झोलाछाप चिकित्सक के गलत इलाज करने से एक व्यक्ति की मौत

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
      • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
      • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version