Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार रही सरकार : हेमंत सोरेन
    Breaking News

    जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार रही सरकार : हेमंत सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 6, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा में 251 योजनाओं की रखी आधारशिला, 17 योजनाओं का किया उद्घाटन
    -नवनिर्मित समाहरणालय भवन और नए पुलिस केंद्र का शिलान्यास

    रांची/गोड्डा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय बच्चों के शिक्षा में बहुत नुकसान हुआ। ऑनलाइन तो कुछ बच्चे पढ़ लिए लेकिन सरकारी स्कूलों के बच्चों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

    सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार सभी जिलों में मॉडल स्कूल बनाने का कार्य कर रही है जिनमें प्राइवेट स्कूलों की तरह सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। सरकार इसे आगे ब्लॉक स्तर एवं पंचायत स्तर तक ले जाने की तैयारी कर रही है। वे बुधवार को गोड्डा कॉलेज में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे।

    उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य की भौगोलिक स्थिति में कई दुर्गम क्षेत्र हैं, बहुत दूर-दूर के इलाकों में लोग बसे हैं। नदी किनारे, जंगल में, पहाड़ पर कई गांव बसे हैं उनतक ना सरकार पहुंचती थी ना कोई योजना पहुंचता था लेकिन आज हमारे सरकार द्वारा उन तक लोकहित के योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया गया है। हमारी सरकार का प्रयास है कि हमारे अंतिम पायदान पर पहुंचे व्यक्तियों तक सहायता पहुंचा सके उन्हें विकास से जोड़ा जा सके हमारी सरकार जड़ तक जाने का प्रयास कर रही है और उसे मजबूत करने के लिए योजनाएं बनाकर काम कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ इस वर्ष सरकार ने धान अधिप्राप्ति किया गया है। हमारी सरकार इसे प्रोसेस कर लोगों तक चावल पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। इसके लिए हमारी सरकार ने राइस मिल को स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग हर क्षेत्र के लोगों के लिए कार्य कर रही है। पहले 1000 दिन से अधिक लगते थे किसी नौकरी के बहाली में आज हमारी सरकार 200 से 250 दिन के अंदर लोगों को नौकरी पर बहाल करने का काम किया है। पारा शिक्षकों के संघर्ष को खत्म कर सबों को उचित सम्मान दिलाने का कार्य किया है। किसान पदाधिकारियों की बहाली कराई।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के जीवन स्तर में कैसे सुधार हो। इसके लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। आज राज्य का कोई भी मजदूर हो, कोई भी व्यक्ति हो, कहीं भी उसके साथ किसी तरह की घटना होती है तो सरकार उसे पूरी सहायता करने के लिए तत्पर है। इसके लिए सरकार कानून बनाकर कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने नौकरियों के लिए दरवाजे खोले हैं। युवा को बेहतर दिशा देने का काम किया है। हर कोई सुरक्षित और निर्भय होकर काम कर सके इसके लिए सरकार कार्य कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने सहिया बहनों से कहा कि यह आप की सरकार है। हम सब आपकी हितों की रक्षा के लिए हैं। आपकी बात सरकार तक आ चुकी है। सरकार ने इसपर संज्ञान ले लिया है। जल्द से जल्द आपकी समस्याओं का समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के सौर ऊर्जा का प्लांट गोड्डा में लगाने के सुझाव और महगामा विधायक दीपिका पांडेय के गोड्डा के लोगों के स्वास्थ्य के लिए ध्यान आकृष्ट करने पर कहा कि हमारे सरकार के संज्ञान में है इस ओर भी सरकार अवश्य कार्य योजना तैयार कर कार्य करेगी।

    योजनाओं का शिलान्यास- उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण
    मुख्यमंत्री ने 3835.00 लाख रुपये लागत से बने नये समाहरणालय का उद्घाटन किया और 5801.90 लाख रुपये की लागत से बनने वाले गोड्डा पुलिस लाईन का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा कुल 17 योजनाओं का उद्घाटन किया गया जिसकी कुल लागत 5168.80 लाख रुपये है। उन्होंने 251 योजनाओं का शिलान्यास किया, जिसकी कुल लागत 15397.84 लाख रुपये हैं। इसके साथ उन्होंने 1345 लाभुकों के बीच सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत 1316.28 लाख रुपये राशि के परिस्थितियों का भी वितरण किया।

    कार्यक्रम में मंत्री आलमगीर आलम, सांसद विजय हांसदा, विधायक प्रदीप यादव, विधायक दीपिका पांडेय, प्रभारी मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पुलिस महानिदेशक, गोड्डा के डीसी, जिला प्रशासन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में लाभुक और आम लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची-टाटा सड़क पर तेज वाहन चलाने वालों पर एक्शन ले पुलिस : हाई कोर्ट
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवघर दौरा होगा ऐतिहासिक : दीपक प्रकाश
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version