Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कैंपस में एक पेड़ लगाने पर पांच यूनिट बिजली फ्री : हेमंत
    Breaking News

    कैंपस में एक पेड़ लगाने पर पांच यूनिट बिजली फ्री : हेमंत

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री ने किया 73वें वन महोत्सव का उद्घाटन

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि शहरी इलाके में आवासीय परिसर में एक पेड़ लगाने पर पांच यूनिट बिजली मुफ्त दी जायेगी। शुक्रवार को यहां 68वें वन महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के शहरी क्षेत्र में रहनेवाले वैसे परिवार, जो अपने घर के परिसर में पेड़ लगायेंगे, उन्हें राज्य सरकार प्रति पेड़ पांच यूनिट बिजली फ्री देगी। जब तक कैंपस अथवा घरों के परिसर में पेड़ रहेंगे, उन्हें यह लाभ मिलता रहेगा, परंतु ध्यान रहे कि यह पेड़ कोई गेंदा या गुलाब का पौधा नहीं, बल्कि कोई फलदार या अन्य वृक्ष होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कि प्राकृतिक आपदाओं को प्राकृतिक संतुलन बनाकर ही रोका जा सकता है। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करते हुए जिस प्रकार हम विकास की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं, उससे विनाश को भी आमंत्रण दे रहे हैं। अगर सामंजस्य नहीं बैठाया, तो मनुष्य जीवन को ही इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जीवन जीने के लिए पेड़ का होना जरूरी है। किसी भी वजह से पेड़ कटता है, तो उसकी भरपाई पेड़ लगाकर होनी चाहिए, यह हम सभी को मिल-जुलकर सुनिश्चित करना है। आइआइएम परिसर, पुंदाग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती में झारखंड प्रदेश अलग और अद्भुत स्थान रखता है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के जंगलों में पेड़ों को कटने से बचाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने निर्देश दिया है कि वन आधारित क्षेत्रों में अब आरा मशीन प्लांट नहीं लगेगा। जो भी आरा मशीनें पहले से स्थापित हैं, उन्हें भी हटाने का निर्देश दिया गया है। वन आधारित क्षेत्र के पांच किलोमीटर इलाके में आरा मशीन प्लांट किसी भी कीमत पर नहीं लगेगा।

    शहरीकरण से पर्यावरण को अधिक नुकसान
    मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरीकरण पर्यावरण संतुलन को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा रहा है। शहरीकरण के विकास के लिए प्राकृतिक मापदंडों के साथ छेड़छाड़ अथवा खिलवाड़ घातक साबित हो रहा है। शहरी क्षेत्रों में अब कंक्रीट का जंगल दिखाई पड़ रहा है। विकास की ऊंचाइयों को छूते-छूते विनाश की ओर हमारे कदम बढ़ रहे हैं। विशेषकर शहरों में पर्यावरण की स्थिति खराब हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब देखने को यह मिल रहा है कि शहरी क्षेत्रों से सटे हुए जलाशयों में पानी दूषित हो रहा है। शहरों में बसने वाले संभ्रांत लोग शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तो कर लेते हैं, लेकिन गरीब जरूरतमंदों को दूषित पानी का ही सेवन करना पड़ रहा है। हमें इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत है, ताकि प्राकृतिक संतुलन बना रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीबीएसइ की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट निकला
    Next Article राष्ट्रपति चुनाव ने बेपर्द किया झारखंंड कांग्रेस को
    azad sipahi

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version