Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शिवसेना सांसद संजय राउत के घर इडी का छापा
    Breaking News

    शिवसेना सांसद संजय राउत के घर इडी का छापा

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 31, 2022Updated:July 31, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पात्रा चॉल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। रविवार सुबह 7 बजे ईडी की टीम राउत के भांडुप स्थित घर पर पहुंची। पिछले 3 घंटे से उनके घर पर ईडी की छापेमारी जारी है।  आरोप है कि गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन को पात्रा चॉल को पुनर्विकसित करने का काम महाडा ने दिया था। मुंबई के गोरेगांव में 47 एकड़ में 672 किरायेदारों के घर पुनर्विकसित होने थे। गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन ने महाडा को गुमराह किया और बिना फ्लैट बनाये ही यह जमीन 9 बिल्डरों को 901.79 करोड़ रुपये में बेच दी। इस मामले में संजय राउत भी निशाने पर हैं।

    संजय राऊत ने ट्वीट कर बताया कि वे ईडी को सहयोग कर रहे हैं। उनके घर पर ईडी की कार्रवाई झूठी शिकायत के आधार पर की जा रही है। वे बालासाहेब ठाकरे के सच्चे शिवसैनिक हैं। ईडी की कार्रवाई का सामना बिना डरे करेंगे, लेकिन आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। घर की खिड़की से संजय राऊत के भाई सुनील राऊत ने मीडिया को बताया कि घर में 10 ईडी अधिकारी मौजूद हैं और तलाशी ले रहे हैं। परिवार ईडी को हर तरह का सहयोग कर रहा है।

    इस बीच संजय राऊत के घर पर ईडी की कार्रवाई की भनक लगते ही शिवसैनिकों की भीड़ जमा हो गई है। इलाके के डीसीपी प्रशांत कदम मौके पर हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े , इसका प्रयास कर रहे हैं। पुलिस शिवसैनिकों को दूर करने का प्रयास कर रही है।

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने पत्रकारों को बताया कि संजय राऊत को गोरेगांव पत्राचाल घोटाले की जांच में जवाब देना होगा। उन्हें ईडी गिरफ्तार कर सकती है। इसका कारण उन्हें चार बार ईडी ने नोटिस जारी किया। वे ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। किरीट सोमैया ने बताया कि इस मामले में सदगुरु आशीष कंपनी के संचालक प्रवीण राऊत को ईडी गिरफ्तार कर चुकी है और प्रवीण राऊत न्यायिक कस्टडी में हैं। प्रवीण राऊत तथा संजय राऊत के बीच पैसे का आदान-प्रदान हुआ है। इसी पैसे से संजय राऊत ने जमीन खरीदी। उसे ईडी जब्त कर चुका है।

    शिंदे समूह के विधायक संजय सिरशाट ने बताया कि ईडी की यह कार्रवाई पिछले छह महीने से चल रही थी। संजय राऊत को चार बार समन जारी किया गया, वे हाजिर नहीं हुए थे। इसलिए ईडी अब इस मामले की जांच कर रहा है। संजय राऊत ने शिवसेना तोड़ने काम किया। इसलिए वे ईडी की कार्रवाई से खुश नहीं हैं।उल्लेखनीय है कि ईडी गोरेगांव में स्थित पत्राचाल पुनर्विकास योजना में हुए 1034 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच कर रहा है। इस मामले में ईडी प्रवीण राऊत तथा संजय राऊत की संपत्ति जब्त कर चुकी है।

    ईडी की दबीस के बाद संजय राउत ने ट्वीट कर कहा कि ‘मैं बाला साहेब की कसम खाता हूं। मेरा इस घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। राउत ने आगे कहा कि उन्होंने (बाला साहेब) हमें लड़ना सिखाया है और हम शिवसेना के लिए लड़ते रहेंगे।

    राउत ने कहा कि झूठी कार्रवाई, झूठे सबूत के बाद भी मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा। अगर मैं मर भी जाऊं तो समर्पण नहीं करूंगा। संजय राउत के घर ईडी की टीम पहुंचने के बाद उनके समर्थकों का जमावड़ा भी लग गया है। समर्थक ईडी और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के विधायक संजय शिरसाट ने कहा कि जो व्यक्ति गुवाहाटी से हमारी डेड बॉडी लाने की बात कर रहा था, वह आज परेशान है। भगवान के घर देर है अंधेर नहीं, जैसी करनी वैसी भरनी।

    संजय राउत के घर के बाहर समर्थकों की भीड़ देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है। ईडी का कहना है कि जरूरत पड़ी तो संजय राउत को ईडी कार्यालय भी ले जाया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति मुर्मू ने मीराबाई चानू को दी बधाई
    Next Article न्यूयार्क में मंकीपॉक्स हेल्थ इमरजेंसी घोषित
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version