Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया सामने
    Breaking News

    दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया सामने

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 24, 2022Updated:July 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली।

    राजधानी दिल्ली में रविवार को मंकीपॉक्स का पहला मामला प्रकाश में आया है। मरीज वर्तमान में लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती है। मरीज का विदेश यात्रा इतिहास नहीं है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मामले की पुष्टि की है। एक विज्ञप्ति में मंत्रालय ने कहा है कि दिल्ली निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति को मंकीपॉक्स का संदिग्ध मामला मानकर लोक नायक अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे ने जांच में मंकीपोक्स की पुष्टि की है। वर्तमान में लोक नायक अस्पताल में इसके लिए तैयार किए गए आइसोलेशन सेंटर में मरीज स्वास्थ्य लाभ ले रहा है।

    मंत्रालय ने आगे कहा कि मरीज के करीबी संपर्कों की पहचान की गई है और उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देश के तहत पृथकवास में रखा गया है। इससे जुड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्रवाई जैसे संक्रमण के स्रोत की पहचान, विस्तृत संपर्क खोज, निजी चिकित्सकों को इसके प्रति संवेदनशील बनाए जाने का काम किया जा रहा है। मामले की उच्च स्तरीय समीक्षा के लिए आज दोपहर स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) की बैठक है। पश्चिमी दिल्ली के निवासी मरीज को कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) में शनिवार को जांच के लिए भेजे गये थे। उसका सैंपल पॉजिटिव पाया गया है।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली सरकार पूरी सतर्कता के साथ जरूरी उपाय कर रही है। उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स का पहला मामला दिल्ली में सामने आया है। मरीज स्थिर है और ठीक हो रहा है। घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है। हमने एलएनजेपी में अलग आइसोलेशन वार्ड बनाया है। हमारी सबसे अच्छी टीम दिल्लीवासियों की रक्षा और बीमारी को फैलने से रोकने के लिए तैनात है।

    देश में मंकीपॉक्स का यह चौथा मामला है। इससे पहले तीन मामले केरल से हैं जिनका विदेश यात्रा से जुड़ा इतिहास है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में भर्ती मरीज मनाली (हिमाचल प्रदेश) में एक पार्टी में शामिल हुआ था। उसके बाद बुखार और त्वचा के घावों के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को मंकीपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय चिंता का वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। डब्ल्यूएचओ की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक ने रविवार को सदस्य देशों से निगरानी और मंकीपॉक्स से जुड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों को मजबूत करने का आग्रह किया है। क्षेत्रीय निदेशक का कहना है कि मंकीपॉक्स कई नए देशों में बड़ी तेजी से फैल रहा है। यह चिंता का विषय है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीरज चोपड़ा की उपलब्धि से देश में जश्न, प्रधानमंत्री ने दी बधाई
    Next Article कुलदीप बिश्नोई ने नड्डा और खट्टर से की मुलाकात
    azad sipahi

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version