Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री ने झारखंड में देवघर एयरपोर्ट और एम्स का किया उद्घाटन
    Breaking News

    प्रधानमंत्री ने झारखंड में देवघर एयरपोर्ट और एम्स का किया उद्घाटन

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – देवघर से खुलेगा पूर्वी भारत के विकास का द्वार, झारखंड में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा लाभ

    रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देवघर में 16 हजार करोड़ से अधिक की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। करीब 25 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। समागम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देवघर के लोगों का सपना साकार हो रहा है। देवघर के लोगों ने एयरपोर्ट और एम्स का सपना देखा था जो आज साकार हो गया है। देवघर एक पर्यटन क्षेत्र के रूप में आगे बढ़ रहा है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट शुरू हो जाने से झारखंड में पर्यटन का लाभ मिलने के साथ ही कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। कोरोना के बावजूद देवघर एयरपोर्ट का काम तेजी से हुआ। इस एयरपोर्ट से हर साल आठ लाख लोग यात्रा कर पायेंगे। उड़ान योजना के तहत देश में कई एयरपोर्ट बनाये गये हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि चार साल में पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का मौका मिला। प्रधानमंत्री ने कहा कि हवाई चप्पल पहनने वालों को भी हवाई सफर कराना उनकी प्राथमिकता है। उड़ान योजना का यही उद्देश्य है। ऐसे कई लोग थे, जिन्होंने पहली बार एयरपोर्ट देखा और हवाई सफर किया। देवघर से कोलकाता की हवाई शुरू हो गयी है। दिल्ली समेत अन्य शहरों के लिए भी सेवाएं जल्द शुरू होंगी।

    मोदी ने कहा कि नयी ट्रेनों के लिए रास्ते खुले हैं। चार साल पहले देवघर एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था। आज दूसरा एयरपोर्ट आपको मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रांची-जमशेदपुर के बीच सफर में खर्च में काफी कमी आयेगी। मोदी ने कहा कि कई ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं जिससे उद्योगों को भी गति मिलेगी। सबका साथ, सबका विकास होगा। आकांक्षी जिलों पर फोकस है। इसका लाभ झारखंड के जिलों को मिल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि जब भी हम जनता की सेवा के लिए तत्पर होते हैं, तो बदलाव आता है। विकास के लिए यही जरूरी भी है।

    कई योजनाओं का किया शिलान्यास
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसके साथ ही कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यपाल रमेश बेस, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी समेत कई लोग उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री को शॉल ओढ़ा कर उनका स्वागत किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिलंबित आईपीएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर अब 19 को होगी सुनवाई
    Next Article बाबा बैद्यनाथ की नगरी में प्रधानमंत्री का रोड शो, गूंजा हर-हर मोदी का नारा
    azad sipahi

      Related Posts

      बेहतर पुलिसिंग को लेकर एसएसपी ने किया धनबाद थाना का निरीक्षण

      October 7, 2025

      युद्धक्षेत्र बदला, भविष्य में एल्गोरिदम और एआई से लड़े जाएंगे युद्ध : रक्षा मंत्री

      October 7, 2025

      केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दी मोदी को सत्ता में 24 साल पूरे होने की बधाई

      October 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एनडीए में चिराग के साथ सीट बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार
      • बेहतर पुलिसिंग को लेकर एसएसपी ने किया धनबाद थाना का निरीक्षण
      • भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मिशेल स्टार्क की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
      • पीकेएल-12: दबंग दिल्ली की लगातार चौथी जीत, जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-26 से हराया
      • युद्धक्षेत्र बदला, भविष्य में एल्गोरिदम और एआई से लड़े जाएंगे युद्ध : रक्षा मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version