Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»गुजरात में जहरीली शराब से जान गंवाने वालों की संख्या 57 हुई, एसआईटी जांच शुरू
    राज्य

    गुजरात में जहरीली शराब से जान गंवाने वालों की संख्या 57 हुई, एसआईटी जांच शुरू

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – एसपी बोले- किसी को उल्टी या चक्कर आने की समस्या है तो पुलिस को बताएं

    अहमदाबाद। गुजरात के बोटाद जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 57 हो गई। इस बीच इसके लिए गठित की गई एसआईटी के आईपीएस अधिकारी सुभाष त्रिवेदी ने जांच शुरू कर दी गई।

    बरवाला तहसील के रोजिद गांव में 12 और रानपुर तहसील में 8 लोगों की मौत हुई, जिनमें दो महिलाएं भी हैं। बरवाला के देवगना गांव में कनुभाई नाम के शख्स की रसायन मिश्रित जहरीली शराब पीने से मौत हुई है। यहां पुलिस ने कनुभाई के 4 बच्चों को गोद ले लिया। पुलिस बच्चों की पढ़ाई समेत अन्य जिम्मेदारियां उठाएगी।

    बोटाद के पुलिस अधीक्षक डॉ. करनराज वाघेला ने कहा कि बोटाद के बरवाला और रानपुर में पुलिस की सभी टीमें रातभर व्यस्त रहीं। सुबह से ही अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। पांच टीमें बरवाला में और चार टीमें रानपुर में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को उल्टी और चक्कर की दिक्कत है तो पुलिस को तत्काल सूचित करें। पुलिस ने सभी गांवों के बाहर एंबुलेंस तैनात कर रखी हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंबुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

    बोटाद जिला पुलिस अधीक्षक ने बरवाला पुलिस स्टेशन की एएसआई यास्मीन जगारेला को निलंबित कर दिया है। महिला एएसआई यास्मीन जगारेला की देसी शराब बिक्री की सेटिंग करने वाली कथित ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद उन्हें बोटाद मुख्यालय भेजा गया है।

    मंगलवार को जिन 28 लोगों की मौत हुई थी, उनकी सूची बुधवार को सार्वजनिक की गई, जो इस प्रकार है:-

    • 1. टिकाभाई भूपतभाई खोड़ा (रोजिद, बरवाला)
    • 2. दीपकभाई रणछोड़भाई वाघेला (रोजिद, बरवाला)
    • 3. धुड़ाभाई रणछोड़भाई बमरोलिया (रोजिद, बरवाला)
    • 4. विपुलभाई विनुभाई कविठिया (रोजिद, बरवाला)
    • 5. देवजीभाई नानूभाई खोड्डा (रोजिद, बरवाला)
    • 6. भूपतभाई जिनाभाई विरगामा (रोजिद, बरवाला)
    • 7. दीपकभाई भवुभाईभोजिया (भीमनाथ, बरवाला)
    • 8. चेतनभाई देवजीभाई सुरेला (पोलरपुर, बरवाला)
    • 9. दीपकभाई रतिलाल कुमारखानिया (पोलरपुर, बरवाला)
    • 10. बहादुरभाई लघरभाई वालानिया (चंदरवा, रानपुर)
    • 11. चुंदकीबहन चमसांगभाई वासेमिया (चंदरवा, रानपुर)
    • 12. वाघजीभाई मोहनभाई मकवाना (देवगना, रानपुर)
    • 13. हरदेव सिंह रणजीत सिंह चुडासमा (देवगना, रानपुर)
    • 14. कानाभाई सुरभाई चिखलिया (देवगना, रानपुर)
    • 15. लालू मनीराम यादव (ईशानपुर, अहमदाबाद)
    • 16. नरशीभाई कलाभाई वाघेला (देवगाना, रानपुर)
    • 17. बलवंतभाई नत्थुभाई सिंधव (वेजल्का, रानपुर)
    • 18. मनसुखभाई भीमजीभाई सोलंकी (वैया)
    • 19. घनश्यामभाई मनुभाई थेटरोजा (वैया)
    • 20. मुकेशभाई परमार (रोजिद, बरवाला)
    • 21. जोगीदास रावल (सुंदरियाना)
    • 22. मवजीभाई धर्मशीभाई मोरवाडिया (रणपरी)
    • 23. सीताबहन जवेरसिंह (राजस्थान)
    • 24. रमेशभाई मगनभाई वड्डरिया (अनियाली, धंधुका)
    • 25. सुरेश मकवाना (अनियाली, धंधुका)
    • 26. वाघजीभाई मोहनभाई मकवाना (कोर्डा, चूड़ा)
    • 27. दीपकभाई भवभाई भोचिया (चाचना)
    • 28. बापलाल सिंह जिलुभा चुडासमा (खरड़, धंधुका)

    इस मामले में पुलिस ने कुल तीन एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें 14 आरोपितों के नाम सामने आए हैं। इनमें गजुबेन प्रवीण बहादुर वड्डरिया (रोजिद), पिंटू रसिक देवीपूजक (चोकड़ी), विनोद उर्फ फनतो कुमारखानिया (नभोई), संजय भीखा कुमारखानिया (नभोई), हरेश किशन अंबालिया (धंधुका), जतुभा लालूभा (रणपरी), विजय उर्फ लालो पाढियार (रणपरी), भवन नारायण (वैया), सनी रतिलाल (पोलरपुर), नसीब छना (चौकड़ी), राजू (अहमदाबाद), अजीत दिलीप कुमारखानिया (चौकड़ी), भवन रामू (नभोई) और चमन रसिक (चौकड़ी) हैं।

    एफएसएल की जांच में सामने आया कि सैंपल में 98.71 फीसदी और 98.99 फीसदी मिथाइल अल्कोहल मौजूद था। इस जहरीले रसायन की मारक क्षमता को लेकर डॉक्टरों और एफएसएल के अधिकारियों के मार्गदर्शन में बीमार लोगों का अहमदाबाद सिविल अस्पताल, भावनगर, बरवाला और बोटाद के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैबिनेट- बीएसएनल के पुनर्रुद्धार के लिए 1.64 लाख करोड़ के पैकेज को मंजूरी
    Next Article हाई कोर्ट में हाजिर हुए गृह सचिव से सड़क सुरक्षा पर सवाल-जवाब
    azad sipahi

      Related Posts

      स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार

      August 14, 2025

      पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version