Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»महाराष्ट्र के बाद अब बंगाल की सरकार गिराने की कोशिश कर रही भाजपा: ममता बनर्जी
    Breaking News

    महाराष्ट्र के बाद अब बंगाल की सरकार गिराने की कोशिश कर रही भाजपा: ममता बनर्जी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शहीद दिवस पर आयोजित रैली में तृणमूल सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केन्द्र पर बंगाल सरकार को गिराने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना पर भी सवाल उठाए।

    गुरुवार को बारिश के बावजूद राज्यभर से कोलकाता के धर्मतल्ला में जुटे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी गैर भाजपा शाषित राज्य सरकारों को गिराने का प्रयास कर रही है। महाराष्ट्र के बाद अब पश्चिम बंगाल की सरकार को भी गिराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा को केंद्र की सत्ता से जनता गिरा देगी।

    उन्होंने भारतीय सेना में नौकरी के लिए केन्द्र की घोषित अग्निपथ योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान भाजपानीत केन्द्र सरकार ने अपने शासन के दौरान लाखों नौकरियां खत्म की हैं। अब आर्मी में भर्ती के लिए नई योजना आई है “अग्निपथ”। मैं कहती हूं कि आर्मी का कोई विकल्प नहीं होता। आर्मी तो आर्मी होती है। उसके बदले दूसरा विकल्प क्यों ढूंढा जा रहा है। ममता ने कहा कि लोग हमारी सरकार की भर्ती प्रक्रिया में खामियां ढूंढते हैं लेकिन रेलवे और केन्द्र सरकार के अन्य विभागों में हो रही भर्तियों के बारे में कुछ नहीं कहता।

    उन्होंने डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत लगातार गिरने पर ममता ने कहा कि आज भारत के इतिहास में रुपये की कीमत सबसे निचले स्तर पर है। केन्द्र ने पूरे देश में डर और भय का माहौल बना दिया है। पिछड़े वर्ग के लोग मारे पीटे जा रहे हैं। अल्पसंख्यकों की कोई सुरक्षा नहीं है।

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की कविता “मन मस्तिष्क जहां निर्भय हो गर्व से मस्तक ऊंचा हो ऐसा देश हो मेरा” का जिक्र करते हुए उन्होंन कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार की वजह से देश की जनता के मन में डर का माहौल है, जो भी विरोध करता है, उसे जेल में डाल दिया जाता है।

    उन्होंने बंगाल के पसंदीदा भुना हुआ मूढ़ी पर जीएसटी लगाने का जिक्र करते हुए कहा कि अब यहां मूढ़ी पर भी जीएसटी लगा दिया गया है। मिठाई, लस्सी, दही पर भी जीएसटी लगी है। लोग क्या खाएंगे? मरीज के अस्पताल में भर्ती होने पर भी जीएसटी। उन्होंने केन्द्र पर तंज कसते हुए सवाल किया कि अब क्या मरने पर भी जीएसटी लगेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च, ईडी कार्यालय का किया घेराव
    Next Article खरीद ऑर्डर में देरी के लिए कैग ने आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प पर उठाये सवाल
    azad sipahi

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

      June 18, 2025

      झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version