Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में कृषि व ग्रामीण विकास बैंकों का विशेष योगदान : शाह
    Breaking News

    अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में कृषि व ग्रामीण विकास बैंकों का विशेष योगदान : शाह

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में कृषि व ग्रामीण विकास बैंकों का विशेष योगदान रहा है। देश के किसानों की आय दोगुना करने और उनको आर्थिक मदद देने के लिए इन बैंकों को और अधिक काम करने की जरूरत है। शाह ने कहा कि कृषि व ग्रामीण विकास बैंकों का उद्देश्य अपना कैपिटल बढ़ाना नहीं बल्कि किसानों का हित होना चाहिए तभी सहकारिता का उद्देश्य सिद्ध होगा।

    शाह ने शनिवार को राष्ट्रीय सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक फेडरेशन लिमिटेड (एनएएफसीएआरडी) की ओर से दिल्ली में आयोजित एआरडीबीसएस के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि और ग्रामीण विकास बैंक किसानों के हर सुख-दुख में साथ रहे हैं। लेकिन समय और जरूरत को देखते हुए इन बैंकों को अपना दायरा और बढ़ाने की जरूरत है।

    शाह ने कहा कि वर्ष 1920 के पहले कृषि क्षेत्र पूर्णरूप से वर्षा आधारित थी लेकिन देश के किसान संसाधन सम्पन्न बन सकें इसके लिए कृषि और ग्रामीण विकास बैंकों ने लंबी अवधि की ऋण देने की शुरुआत की। इस शुरुआत से किसान धीरे-धीरे कृषि साधन सम्पन्न होते गए। शाह ने कहा कि देश की कृषि को भाग्य के आधार से परिश्रम के आधार में परिवर्तित करने का श्रेय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक को जाता है। इसके लिए सारे बैंक बधाई के पात्र हैं।

    शाह ने कहा कि इन बैंकों को दीर्घावधि कृषि ऋण नीति योजना पर काम करना होगा तभी कृषि विकास संभव है और इसी में सहकार की भावना निहित है। इस लक्ष्य को हमें मिलकर पूरा करना है। जिन राज्यों में कृषि ग्रामीण बैंक की स्थिति ठीक नहीं है। उसे ठीक करना होगा। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) को यह तय करना होगा कि वह अधिक से अधिक फाइनेंस ग्रामीण विकास के क्षेत्र में करें। किसानों के हितों में करें। तभी हमारे उद्देश्यों की पूर्ति होगी।

    उन्होंने कहा कि नाबार्ड और ग्रामीण विकास बैंकों का उद्देश्य सिर्फ बैंकिंग सेक्टर तक ही सीमित नहीं है। इन बैंकों को बैंकिंग के इतर भी काम करना होगा। उन्होंने कहा कि इन बैंकों को सोचना चाहिए कि उन्होंने कृषि विकास के क्रम में कितना काम किया है। क्या इसके प्रयासों से इरिगेशन लैंड बढ़ा है? उन्होंने कहा कि अमूल के विकास मॉडल से हमें सीखना चाहिए। शाह ने कहा कि अमूल ने सिर्फ संयंत्र ही नहीं लगाए बल्कि जिन गांवों में सड़क नहीं थी उन्होंने सरकार के साथ मिलकर सड़क बनाने में सहयोग किया। जिससे किसान का दूध तय समय में उन तक पहुंच सके।

    शाह ने कहा कि लगभग तीन लाख ट्रैक्टरों का फाइनेंस कृषि ग्रामीण विकास बैंकों ने किया है। लेकिन यह सोचने की बात है कि क्या इतना पर्याप्त हैं? देश में आठ करोड़ से अधिक ट्रैक्टर हैं। क्या हमारे सहकारी बैंक किसानों को कृषि संसाधन खरीदने के लिए ऋण दे सकते हैं। इस दिशा में सोचना होगा। उन्होंने कहा कि रिफॉर्म बैंक तक ही नहीं सीमित रहनी चाहिए बल्कि रिफॉर्म पूरे सेक्टर का होना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तराखंड : कांवड़ यात्रा पर आतंकी हमले का साया, गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट
    Next Article पहली टीवी बहस में ‘कैम्पेन’ की गलत स्पेलिंग पर ट्रोल हुए ऋषि सुनक
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version