Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अब बालू के मूल्य का निर्धारण करेंगे अधिकारी
    Breaking News

    अब बालू के मूल्य का निर्धारण करेंगे अधिकारी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 27, 2022Updated:July 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • मुद्दा : जिला बीस सूत्री की बैठक में बालू को लेकर जोरदार तरीके से उठा मामला

    रमेश कुमार पांडेय
    गुमला (आजाद सिपाही)। बालू के अवैघ खनन, उठाव व बिक्री को लेकर पिछले शनिवार को जिलाबीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक में आखिरकार सवाल उठ ही गया। आजाद सिपाही ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शनिवार को जिला बीस सूत्री की बैठक की अध्यक्षता करते हुए वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करना पड़ा। अधिकारियों के गोल मटोल जवाब से मंत्री भी कुपित नजर आये। दरअसल में कई सदस्यों ने सवाल उठा दिया कि बालू विकास का महत्वपूर्ण अयवय है। बालू की कमी से बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं अटकी हैं। बालू मिल नहीं रहा है। खनन विभाग बताये कि बालू कैसे मिलेगा? विकास योजना कैसे पूरी होंगी? बैठक में इन सवालों का समर्थन किया। सहायक खनन पदाधिकारी राम नाथ राय ने जवाब देते हुए कहा कि एनजीटी लागू है, बालू खनन पर रोक लगी है। जिले में 29 डंपिंग यार्ड खुले हुए हैं। जहां से बालू क्रय किया जा सकता है मगर सदस्य उनके जवाब से संतुष्ट नजर नहीं आये। अवैध तरीके से हो रहे बालू उठाव और उसकी हो रही कालाबाजारी पर सदस्य सवाल उठा दिये। अधिकारी को फंसते देख उपायुक्त को हस्तक्षेप करना पड़ा। उपायुक्त ने बीच का रास्ता निकालने के लिए सहायक खनन पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी को आपस में मिल बैठ कर बालू की कीमत तय करने का निर्देश दिया। अधिकारी ने सदस्यों को बताया कि सात सौ रुपये लेवर चार्ज और परिवहन शुल्क देकर बालू का क्रय मूल्य निर्धारित किया जायेगा। सदस्यों की शिकायत थी कि बालू का डंपिंग यार्ड सभी जगह नहीं हैं। डंपिंग यार्ड दूर हैं। भाड़ा अधिक लग जाता है। सदस्यों की यह भी शिकायत थी कि 2000 से 2200 रुपये प्रति ट्रैक्टर बालू चोरी से मिल रहा है। इससे निजी मकान बनाने वाले बेदम हैं। सरकारी योजनाओं का प्राकलन में तय राशि से अधिक खर्च करना पड़ रहा है।

    अवैध खनन पर रोक लगाने को एसडीओ को निर्देश
    सदस्यों ने रायडीह, सदर प्रखंड के कसिरा, पतिया और कोयंजारा सहिष्णुता कई स्थानों पर बालू के अवैध खनन और उठाव होने की शिकायत की। शिकायत निवारण के लिए उपायुक्त ने गुमला एसडीओ को छापामारी कर रोक लगाने का निर्देश दिया।

    बालू मिलने का प्रचार प्रसार करायें: मंत्री
    बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री डॉ रामेशवर उरांव ने बालू की निर्धारित कीमत और मिलने के स्थानों का समाचार पत्र के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर जनता को राहत देने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूपीएससी परीक्षा-2021 के सफल अभ्यर्थियों का अभिनंदन
    Next Article झारखंड से लेकर कश्मीर तक इडी की कार्रवाई
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने महापर्व छठ की दी शुभकामनाएं

      October 25, 2025

      धनबाद : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

      October 25, 2025

      सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात: हेमंत सोरेन

      October 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुरः अलग-अलग अभियानों में 4 उग्रवादी गिरफ्तार
      • राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने महापर्व छठ की दी शुभकामनाएं
      • धनबाद : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
      • सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात: हेमंत सोरेन
      • गोपालगंज विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अनूप कुमार श्रीवास्तव को जनसुराज का समर्थन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version