Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एक भारत से श्रेष्ठ भारत की यात्रा पूरी करने का दायित्व भाजपा परः प्रधानमंत्री
    Breaking News

    एक भारत से श्रेष्ठ भारत की यात्रा पूरी करने का दायित्व भाजपा परः प्रधानमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि हैदराबाद में सरदार पटेल ने एक भारत की नींव रखी थी। अब एक भारत से श्रेष्ठ भारत की यात्रा पूरी करने का दायित्व भाजपा के कंधों पर है।

    हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दूसरे दिन रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री के संबोधन के बारे में मीडिया को जानकारी दी। केरल, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बहुत से ऐसे प्रदेश हैं, जहां पार्टी अभी भी संघर्षरत है। पार्टी कार्यकर्ता वहां बिना सत्ता की परवाह किए संघर्ष और बलिदान देते रहे हैं। आज हम तेलंगाना में हैं। भाजपा बहुत जगह आगे बढ़ी है। भाजपा को उसके काम, उसकी गवर्नेंस और ईमानदारी के कारण जनता का बहुत आशीर्वाद मिलता है।

    रविशंकर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने आज बहुत ही विस्तार से भाजपा के लिए अवसर, भाजपा के इतिहास और विकास की यात्रा, भाजपा का भविष्य और देश के प्रति हमारा दायित्व क्या है, इसके विषय में विस्तार से बातें रखीं। प्रसाद ने कहा कि अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने दो बातें बहुत रोचक कहीं। पहली- हमारा उद्देश्य पी2 से जी2 का होना चाहिए। इसका अर्थ है कि हमारी पूरी कार्य पद्धति प्रो पीपुल, प्रो एक्टिव गवर्नेंस (जनता सापेक्ष, सुशासन सापेक्ष) होनी चाहिए। उन्होंने दूसरी बात कही कि हमारी सोच तुष्टीकरण से तृप्तीकरण होनी चाहिए। यह करने पर ही हमारे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के लक्ष्य पूरे हो पाएंगे।

    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी माताएं बहनें पूरे देश में हमें बहुत आशीर्वाद दे रही हैं। हमारा फर्ज है हमारा ये कमिटमेंट उनके लिए हमेशा रहना चाहिए। हमने उज्ज्वला योजना और ट्रिपल तलाक से लेकर दर्जनों कार्यक्रम उनके लिए किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें देश को बताना चाहिए कि आज पहली बार एक आदिवासी, योग्य महिला भारत की राष्ट्रपति बनने जा रही है। यह आजादी के 75 साल में आज तक नहीं हुआ था।

    प्रधानमंत्री ने पार्टी की सोच को लोकतांत्रिक बताया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल कांग्रेस के नेता थे, लेकिन उनकी विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी हमनें बनवाई। हमारी सोच लोकतांत्रिक है। हमने प्रधानमंत्री म्यूजियम बनाया। देश के सारे प्रधानमंत्रियों को उसमें स्थान दिया गया। मोदी ने कहा कि आजकल कई राजनीतिक दल अपने अस्तित्व को बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमें उसपर न तो हास्य करना है और न व्यंग्य करना है। हमें सीखना है कि हम कोई ऐसा काम न करें जो उन्होंने किया। विविधता की शक्ति के साथ हम अपने संगठन के संकल्प को देश में विस्तारित करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री आठ जुलाई को बांटेंगे नियुक्ति पत्र
    Next Article राज्य की नई सोलर नीति में 2027 तक चार हजार मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन

      August 4, 2025

      सावन की अंतिम सोमवारी को बाबा आम्रेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

      August 4, 2025

      आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन

      August 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन
      • सावन की अंतिम सोमवारी को बाबा आम्रेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version