रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवघर दौरा ऐतिहासिक होगा। दीपक प्रकाश प्रधानमंत्री के 12 जुलाई को देवघर दौरे को लेकर बुधवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान उन्होंने यह बातें कही।

उन्होंने कहा कि आगामी 12 जुलाई को झारखंडवासियों को स्वयं बाबा बैद्यनाथ की नगरी में सौगात देने हमारे प्रधानमंत्री आ रहे हैं। झारखंड की जनता पूरे जोर शोर से उनके स्वागत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जनता के दिलों में वास करते हैं और उनके देवघर आगमन को लेकर लोगों में खुशी की लहर है। प्रधानमंत्री का झारखंड से विशेष लगाव रहा है। मोदी अपने आठ वर्ष के कार्यकाल में झारखंड की धरती से कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की है। झारखंड को भी कई महत्वपूर्ण सौगात दिया है। देवघर की धरती से भी कई नई सौगात मिलने वाला है। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होने वाला है। मोदी को सुनने के लिए एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचने वाले हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देवघर में एयरपोर्ट और एम्स का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। एयरपोर्ट के उद्घाटन से बाबा बैधनाथ धाम एवं देवघर सहित संथाल प्रमंडल के लिए एयर यात्रा आसान होगा। एम्स शुरू होने से न सिर्फ देवघर बल्कि पूरे झारखंड को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के निमित्त गोड्डा विधानसभा और महागामा विधानसभा की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने को का भी आह्वान किया।

नेता विधायक दल और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मरांडी ने बोरियो, बारहेट, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 12 जुलाई को देवघऱ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सुनने का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री झारखंड को स्वास्थ्य एवं एयर यात्रा के क्षेत्र में बड़ा सौगात देने पहुँच रहे हैं। उनके आगमन से झारखंड के समस्त कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version