रांची। रांची नगर निगम ट्रेड लाइसेंस और टैक्स कलेक्शन को लेकर सख्ती से काम करेगा। राजस्व शाखा में सभी टैक्स कलेक्टर को निर्देश दिया गया कि अपने वार्ड में घूम-घूम कर जो भी नई संरचना बन रही है एवं विगत एक साल में बनी है, उसकी सूची तैयार करें, जिससे कि वैसे भवनों का री- असेसमेंट किया जा सके। इस संबंध में नगर आयुक्त शशि रंजन ने बताया कि रांची नगर निगम की राजस्व शाखा राजस्व संग्रहण की मुख्य शाखा है, जिसके कारण ही निगम के बहुत सारे कार्य निगम मद से किए जाते हैं। इसलिए आवश्यक है कि सभी कर्मचारी एक टीम की तरह काम करें एवं सुनिश्चित करें कि शहर में सभी नागरिक होल्डिंग टैक्स का भुगतान कर रहे हैं और किसी भी नागरिक के द्वारा टैक्स की चोरी नहीं की जा रही है।

इसके अलावा नगर आयुक्त ने ट्रेड लाइसेंस की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि निगम क्षेत्र में कोई भी संस्थान बिना ट्रेड लाइसेंस के संचालित न हो। साथ ही निगम क्षेत्र स्थित लॉज, हॉस्टल , बैंक्वेट हॉल के जितने भी अनुज्ञप्ति लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द निष्पादन करना सुनिश्चित करें।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version