Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची को प्रधानमंत्री के हाथों मिलेगी 1000 करोड़ से अधिक की सौगात : संजय सेठ
    Breaking News

    रांची को प्रधानमंत्री के हाथों मिलेगी 1000 करोड़ से अधिक की सौगात : संजय सेठ

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 10, 2022Updated:July 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जुलाई को राज्य को कई सौगात देंगे। इसमें रांची लोकसभा क्षेत्र को भी 1000 करोड़ से अधिक का तोहफा मिलेगा। इसके लिए उनका आभार जताया है।

    उन्होंने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रातू रोड में 533 करोड़ की लागत से बनने वाले एलिवेटेड रोड से रांचीवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस रोड के लिए 1980 के दशक से ही स्थानीय जनता के साथ उन्होंने कई आंदोलनों को देखा है। भागीदारी की है। 2024 तक यह रोड बनाने का लक्ष्य है। इसके अलावा 447 करोड़ की लागत से रांची रेलवे स्टेशन को शानदार सुविधाओं से युक्त बनाने की तैयारी है। आने वाले समय में यह देश के पांच सबसे सुंदर स्टेशनों में से एक होगा। इसके अलावा रांची गुमला रोड पर आरओबी और दूसरे कामों का प्रधानमंत्री के हाथों ऑनलाइन शिलान्यास होगा। रांची लोकसभा को उनके हाथों मिलने वाले इतने सौगातों के लिए वे क्षेत्र की जनता की ओर से उन्हें धन्यवाद भी देते हैं।

    संजय सेठ ने कहा कि रातू रोड में पर्यावरण प्रदूषण, ट्रैफिक जाम की समस्या अरसे से रही है। इस इलाके में बगैर ज्यादा तोड़ फोड़ किये एलिवेटेड रोड बनना है। इसके लिये केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की विशेष पहल रही है। एलिवेटेड रोड सिंगल पीलर पर बनेगा। उस पर फोर लेन की सड़क बनेगी।

    सांसद ने नाराजगी जाहिर करते कहा कि स्वॉयल टेस्टिंग के बाद अब पिलर डालने का काम शुरू होगा। ऐसे में कुछ दिनों के लिए रातू में जाम की समस्या और भी बढ़ेगी। उन्होंने यातायात समिति की बैठकों में कई बार रातू रोड के जाम से राहत को वैकल्पिक सुझाव दिये पर उन पर गंभीरता से काम नहीं हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रांची डीसी को वैकल्पिक प्लान पर काम करने की जरूरत है, ताकि रोड बनने तक नागरिकों को जाम से राहत मिले।

    सांसद ने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने को अब तक सांसद की ओर से 50 हजार से अधिक थैले का वितरण किया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव में हर नागरिक को चाहिये कि वह प्लास्टिक की आदत छोड़े, झोला टांगने की आदत लगाये। इसमें सरकार, प्रशासन के साथ साथ जनता का भी सहयोग जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत के पहले मानव मिशन ‘गगनयान’ के लिए ‘अंतरिक्ष भोजन’ का मेन्यू फाइनल
    Next Article कांग्रेस से निकाले गए कुलदीप बिश्नोई ने अमित शाह और जेपी नड्डा से की मुलाकात
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version