Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ईडी ने सोनिया गांधी से 3 घंटे की पूछताछ
    Breaking News

    ईडी ने सोनिया गांधी से 3 घंटे की पूछताछ

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े धन शोधन मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बुधवार को तीसरे दिन तीन घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने कहा कि कोई नया समन जारी नहीं किया गया है।

    सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा और बेटे राहुल गांधी के साथ आज सुबह 11 बजे ईडी के कार्यालय पहुंचीं। पूछताछ का सत्र करीब 11.15 बजे शुरू हुआ। पूछताछ के बाद सोनिया गांधी दोपहर करीब 2 बजे ईडी कार्यालय से घर के लिए निकलीं।

    ईडी अधिकारियों ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े धन शोधन मामले को लेकर सोनिया गांधी से आज लगातार दूसरे दिन पूछताछ की है। इससे पहले बीते गुरुवार को भी सोनिया गांधी को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी तीन दिनों में सोनिया गांधी से लगभग 12 घंटे की पूछताछ कर चुकी है। इन तीन दिनों में ईडी ने सोनिया गांधी से लगभग 100 से अधिक सवाल पूछे हैं।

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में आज भी संसद से सड़क तक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान विजय चौक से पुलिस ने कांग्रेस सांसदों और नेताओं को हिरासत में लिया। इस बीच दिल्ली पुलिस के डिटेंशन सेंटर में ही कांग्रेस संसदीय दल ने अनौपचारिक बैठक की और मूल्य वृद्धि, अग्निपथ, खाद्य पदार्थों पर जीएसटी, राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। बाद में सभी कांग्रेस सांसदों और नेताओं को दिल्ली के किंग्सवे कैंप स्थित डिटेंशन सेंटर से रिहा कर दिया गया।

    सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ को गलत ठहराते हुए कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र सरकार का विरोध किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने ईडी की इस पूछताछ का विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को बार-बार ईडी दफ्तर बुलाया जाना ठीक नहीं है। ईडी सोनिया गांधी की सेहत से खिलवाड़ कर रही है।

    इससे पहले आज कांग्रेस मुख्यालय में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा ने प्रेसवार्ता कर ईडी की इस कार्रवाई का विरोध किया और इसे सत्ता पक्ष की ओर बदले की कार्रवाई करार दिया।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार ईडी के माध्यम से कांग्रेस का मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की सेहत ठीक नहीं है उसके बाद भी उन्हें परेशान किया जा रहा है। पार्टी नेता आनंद शर्मा ने केन्द्र सरकार पर ईडी का उपयोग विपक्षी दलों पर हथियार की तरह करने का आरोप लगाया है।

    उल्लेखनीय है कि ईडी नेशनल हेराल्ड केस में धन शोधन मामले को लेकर आज तीसरे दिन सोनिया गांधी से पूछताछ की। इससे पहले ईडी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी लगभग 50 घंटों तक पूछताछ कर चुकी है। इस पू़छताछ को कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता गैरकानूनी बताते हुए दिल्ली सहित पूरे देश में प्रदर्शन करते रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article28 को पुण्यतिथि के दिन आयेगा जज उत्तम आनंद हत्याकांड का फैसला
    Next Article अब सरकारी जमीन पर भी पौधरोपण कर सकेंगे लाभार्थी : मुख्यमंत्री
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version