रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपमानजनक शब्द कहे जाने पर रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि सोनिया गांधी देश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगें। उन्होंने गुरुवार को कहा कि सत्ता से दूर हो चुकी कांग्रेस बिल्कुल दिवालिया हो गई है। इसके नेता मानसिक संतुलन खो चुके हैं। यही वजह है कि यह क्या बोलते हैं, किसे बोलते हैं, कोई सुध-बुध नहीं रहता।
सांसद ने कहा कि भारत की राष्ट्रपति के लिए कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने जिस शब्द का चयन किया है, वह शब्द वे बोलना नहीं चाहते। यह शर्मनाक है। यह कांग्रेस पार्टी का दफ्तर या 10 जनपथ नहीं है, यह भारत है और भारत का लोकतंत्र है।