Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शूटर सहित दो आरोपित गिरफ्तार
    Top Story

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शूटर सहित दो आरोपित गिरफ्तार

    adminBy adminJuly 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल एक शूटर सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों ही बदमाश लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बरार गैंग के सदस्य हैं। गिरफ्तार किया गया अंकित पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में एक शूटर के रूप में शामिल था। वहीं दूसरा आरोपित सचिन भिवानी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के लिए चार शूटरों को लाने वाला शख्स था। इनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपितों की पहचान सचिन चौधरी और अंकित के रूप में हुई है।

    स्पेशल सेल के विशेष आयुक्त हरगोविंद सिंह धालीवाल ने बताया कि पंजाब में हुई गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर दिल्ली में स्पेशल सेल की टीम लगातार छानबीन कर रही थी। पुलिस ने पूर्व में इस गैंग पर मकोका लगा रखा है और इसके गैंग के एक दर्जन से ज्यादा सदस्यों को मकोका में गिरफ्तार भी किया है।

    इसे ध्यान में रखते हुए स्पेशल सेल की टीम छानबीन कर रही थी। बीते दिनों स्पेशल सेल ने हत्याकांड में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया था जिनमें दो शूटर भी शामिल थे। इस मामले में आगे छानबीन के दौरान स्पेशल सेल की टीम ने कश्मीरी गेट बस अड्डे से एक शूटर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

    पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि अंकित उन छह शूटरों में से एक है जिसने सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां चलाई थी। वहीं दूसरा आरोपित सचिन भिवानी हत्या के लिए चार शूटरों को एकत्रित करने वाला है। गिरफ्तार अंकित के खिलाफ राजस्थान में भी हत्या प्रयास के दो मामले दर्ज हैं। गंभीर अपराध के मामले में राजस्थान की पुलिस को सचिन भिवानी की तलाश थी। राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पूरे ऑपरेशन को संभालने की जिम्मेदारी सचिन भिवानी के पास थी। वह हरियाणा के भिवानी का रहने वाला है। वहीं अंकित सोनीपत का रहने वाला है।

    विशेष आयुक्त के अनुसार आरोपितों के पास से दो पिस्तौल, 19 जिंदा कारतूस, पंजाब पुलिस की तीन वर्दी, दो मोबाइल, एक डोंगल आदि बरामद किए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी की जानकारी पंजाब पुलिस के साथ सांझा की गई है। पुलिस इनसे गैंग को लेकर पूछताछ कर रही है।

    Crime news panjabi singer siddhu moosewala siddhu moosewala hatyakand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई से
    Next Article अवैध माइनिंग की तस्वीर लेने पर पत्रकार को बनाया बंधक
    admin

      Related Posts

      झारखंड हाइकोर्ट का बड़ा फैसला: मुख्य सचिव समेत तीन अधिकारियों को अवमानना नोटिस

      September 10, 2025

      सीएम हेमंत सोरेन ने दिवंगत दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा- आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे

      September 10, 2025

      इस्लामनगर के लॉज से पकड़ा गया आईएसआईएस से जुड़ा आतंकी, रांची-पलामू में छापेमारी

      September 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी और ट्रंप जल्द कर सकते हैं टैरिफ मुद्दे पर बातचीत, व्यापार समझौते की उम्मीद
      • ‘बागी 4’ की कमाई में आई गिरावट, बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती रफ्तार
      • अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
      • भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, फिच ने जीडीपी अनुमान बढ़ाकर 6.9% किया
      • नालंदा में जल निकाय गणना को लेकर प्रशिक्षण आयोजित, सिंचाई योजनाओं पर दिया गया जोर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version