Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, April 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वोट के लिए देश में मुफ्त रेवड़ी बांटने की संस्कृति घातक, इनसे सावधान रहें : मोदी
    Breaking News

    वोट के लिए देश में मुफ्त रेवड़ी बांटने की संस्कृति घातक, इनसे सावधान रहें : मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 16, 2022Updated:July 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    जालौन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इसके बाद जनसभा में कहा कि देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने की संस्कृति लाने की कोशिश हो रही है। यह देश के विकास के लिए बहुत घातक है। इससे बहुत सावधान रहना है। पीएम ने भाषण बुंदेली भाषा में शुरू करते हुए कहा, वेदव्यास की जन्मस्थली बुंदेलखंड, हमारी बाईसा लक्ष्मीबाई की धरती पे बेर-बेर आबे को अवसर मिलो, हमें बहुतइ प्रसन्नता भई। बुंदेलखंड की एक और चुनौती को कम करने के लिए हमारी सरकार निरंतर काम कर रही है। हर घर तक पाइप से पानी पहुंचाने के लिए हम जल जीवन मिशन पर काम कर रहे हैं। पीएम ने यहां ओड़िशा के कलाकारों की बनायी झांकी भी देखी। उन्होंने कहा, यूरोप के कई देश ऐसे हैं, जहां पर पुराने किले देखने का पैटर्न है। यह बहुत बड़ा टूरिज्म सेक्टर बनता है। आज मैं योगी जी से कहूंगा यहां टूरिज्म सर्किट बनायें। इससे दुनिया भर के लोग यहां आयेंगे और किले देखेंगे। मोदी ने योगी की तारीफ करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश के लोगों ने मिलकर सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी की तस्वीर बदल दी है। यहां कानून-व्यवस्था सुधरी है। कनेक्टिविटी भी बढ़ रही है।
    प्रधानमंत्री ने कहा कि रेवड़ी कल्चर वाले कभी आपके लिए नये एक्सप्रेस-वे नहीं बनायेंगे, नये एयरपोर्ट या डिफेंस कॉरिडोर नहीं बनायेंगे। रेवड़ी कल्चर वालों को लगता है कि जनता जनार्दन को मुफ्त की रेवड़ी बांटकर उन्हें खरीद लेंगे। हमें मिलकर उनकी इस सोच को हराना है। रेवड़ी कल्चर को देश की राजनीति से हटाना है। उन्होंने कहा कि हम कोई भी फैसला लें, निर्णय लें, नीति बनायें, इसके पीछे सबसे बड़ी सोच यही होनी चाहिए कि इससे देश का विकास और तेज होगा। हर वो बात, जिससे देश को नुकसान होता है, देश का विकास प्रभावित होता है, उसे हमें दूर रखना है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस यूपी में सरयू नहर परियोजना को पूरा होने में 40 साल लगे, जिस यूपी में गोरखपुर फर्टिलाइजर प्लांट 30 साल से बंद पड़ा था, जिस यूपी में अर्जुन डैम परियोजना को पूरा होने में 12 साल लगे, जिस यूपी में अमेठी राइफल कारखाना सिर्फ एक बोर्ड लगाकर पड़ा हुआ था, उस यूपी में अब इंफ्रास्ट्रक्चर पर इतनी गंभीरता से काम हो रहा है कि उसने अच्छे-अच्छे राज्यों को भी पछाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा। उन्होंने कहा, हम देश के लिए सिर्फ सुविधा नहीं गढ़ रहे हैं, बल्कि हम गति भी गढ़ रहे हैं।

    आज यूपी में एक लाख 30 हजार से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर काम कर रहे हैं। एक समय में यूपी में सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे। आज 35 मेडिकल कॉलेज हैं और 14 पर काम चल रहा है। आज देश में जो काम चल रहा है, उसके दो पहलू हैं। एक इरादा और दूसरा मर्यादा है। हम देश के वर्तमान के लिए नयी सुविधाएं ही नहीं गढ़ रहे हैं, हम 21वीं सदी के इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में जुटे हैं। हम समय का ध्यान रखते हैं। काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण हमारी सरकार में हुआ और हमारी सरकार में ही लोकार्पण हुआ।
    बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे 14 हजार 850 करोड़ रुपये में बना है। इसकी लंबाई 296 किलोमीटर है। यह यूपी का छठा एक्सप्रेस-वे है। बुंदेलखंड के सात जिलों के दो सौ से ज्यादा गांवों के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआजादी के 75वें वर्ष पर कांग्रेस करेगी 75 किमी की पदयात्रा : अविनाश पांडेय
    Next Article वोट के बदले नोट मामले में योगेंद्र साव की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज
    azad sipahi

      Related Posts

      बंगाल की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है : रेखा गुप्ता

      April 21, 2026

      जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

      April 21, 2026

      मॉल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

      April 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बंगाल की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है : रेखा गुप्ता
      • जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
      • मॉल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
      • महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
      • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version