Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उप्र जल्द बनेगा पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य : योगी
    Breaking News

    उप्र जल्द बनेगा पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य : योगी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 1, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पांच हवाई अड्डों के संचालन एवं प्रबंधन के संबंध में एएआई और प्रदेश सरकार के बीच अनुबंध

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में शुक्रवार को लोकभवन में एक कार्यक्रम के दौरान अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट एवं सोनभद्र में विकसित किए जा रहे हवाईअड्डों के संचालन एवं प्रबंधन के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश सरकार के बीच अनुबंध हुआ। उप्र नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष एके पाठक के बीच अनुबंध पत्र का आदान-प्रदान हुआ।

    जल्द ही शुरू हो जाएगी वायु सेवा
    एयरपोर्ट का विकास राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा सेवा प्रदाता के रूप में संचालन और प्रबंधन की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस संबंध में सभी एयरपोर्टों की परिसंपत्तियों एवं पूंजीगत कार्यों का हस्तांतरण भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को किया जा रहा है। एमओयू के उपरांत अब इन हवाईअड्डों के लाइसेंसिंग की प्रक्रिया होगी और जल्द ही सभी पांच हवाई अड्डों से वायुसेवा शुरू हो जाएगी।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा मुझे प्रसन्नता है कि आज एक महत्वपूर्ण एमओयू हुआ है। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत चयनित जिले अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट एवं सोनभद्र में विकसित किए जा रहे हवाईअड्डों के संचालन एवं प्रबंधन के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का सहयोग मिल रहा है।

    यह हवाई अड्डे ऐसे क्षेत्रों में स्थापित हो रहे हैं जो विकास की दौड़ में किन्हीं कारणों से पीछे छूट गए थे। श्रावस्ती, सोनभद्र और चित्रकूट तो आकांक्षात्मक जिले हैं। यहां से एयर कनेक्टिविटी होने से इन क्षेत्रों के विकास को नये पंख लगेंगे। आजमगढ़ पूरब में है। वहां पांच वर्ष पूर्व कोई सोच नहीं सकता था कि यहां एयरपोर्ट बनेगा। लोग डरते थे यहां के नाम से। हमने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आजमगढ़ के बीच से निकाला। लोग कहते थे कैसे होगा, जब काम शुरू हुआ तो कहीं एक विरोध नहीं हुआ। प्रधानमंत्री के हाथों इसका लोकार्पण हुआ।

    उन्होंने कहा कि अलीगढ़ हार्डवेयर का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरीडोर का एक नोड स्थापित कर रहे हैं। जल्द ही यहां बेहतर एयर कनेक्टिविटी सुविधा होगी। चित्रकूट रामायण सर्किट का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने अपने वनवास के सर्वाधिक समय यहीं व्यतीत किया था। यहां ऊंचाई पर पहाड़ी पर बहुत सुंदर एयरपोर्ट बन रहा है। मैंने देखा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावस्ती पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। भगवान राम के पुत्र की राजधानी रही है तो भगवान बुद्ध ने अपने जीवन काल में सर्वाधिक चातुर्मास यहीं व्यतीत किये थे। अब यहां से वायुसेवा शुरू होने जा रही है। सोनभद्र कभी नक्सल गतिविधियों के लिए कुख्यात रहा है। यह प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। माइनिंग के लिहाज से बहुत समृद्ध है। यही नहीं, जनजातीय समाज का उद्गम सोनभद्र ही है। यहां वायु सेवा आवश्यक थी, जिसे हम पूरा कर रहे हैं।

    केन्द्र की प्रारंभ की गई ‘उड़ान’ योजना का उत्तर प्रदेश को अत्यधिक लाभ मिला है। 2017 से पहले प्रदेश में मुख्यतः लखनऊ और वाराणसी में ही एयरपोर्ट थे। गोरखपुर और आगरा में आंशिक रूप से क्रियाशील एयरपोर्ट थे। तब चार एयरपोर्ट से मात्र 25 गंतव्यों तक वायुसेवा उपलब्ध थी। आज नौ एयरपोर्ट क्रियाशील हैं और 10 पर काम जारी है। आज 75 गंतव्यों तक वायुसेवा की सुविधा है। यह तब है जबकि बीते दो वर्ष से हम कोरोना का सामना कर रहे हैं।

    2017 के पहले गोरखपुर से दिल्ली तक केवल एक फ्लाइट थी। आज 14 उड़ानें हैं। मैं जब पूछता हूँ तो पता लगता है कि सभी भरकर आती हैं और भरकर ही जाती हैं। इसने गोरखपुर के विकास को नई गति दी है। इसी प्रकार मात्र 11 माह में एयरपोर्ट तैयार कर प्रयागराज कुम्भ के लिए अच्छी वायुसेवा दी। उत्तर प्रदेश अतिशीघ्र पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य बनने जा रहा है। वर्तमान में वाराणसी, कुशीनगर और लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। जबकि जेवर और अयोध्या में निर्माण जारी है।

    मुख्यामंत्री ने एयरपोर्ट को एयर बस ए-320 के मानकों के अनुसार विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इस सम्ब न्धो में भारतीय विमानपत्तबन प्राधिकरण से शीघ्र ही सर्वे की प्रक्रिया कराकर भूमि क्रय के सम्बसन्धब में अग्रेतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी आज हैदराबाद में, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लेंगे हिस्सा
    azad sipahi

      Related Posts

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025

      राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत और आठ घायल

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version