Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अखिलेश पर भारी पड़ी योगी की डिनर डिप्लोमेसी
    Breaking News

    अखिलेश पर भारी पड़ी योगी की डिनर डिप्लोमेसी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 9, 2022Updated:July 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी के पक्ष में विपक्षी खेमे के कई चेहरे
    -ओम प्रकाश राजभर और चाचा शिवपाल ने अखिलेश की बढ़ाई चिंता
    -2024 लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से निकला बड़ा संदेश

    लखनऊ। यूं ही नहीं कहा गया है कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही गुजरता है। देश में हो रहे राष्ट्रपति चुनाव में उत्तर प्रदेश से भविष्य के लिए सियासी संदेश निकला है। 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के एक मंच पर आने के सपने अब से ही धराशायी होते दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘डिनर डिप्लोसी’ विपक्ष पर खूब भारी पड़ती दिखाई दी है। योगी द्वारा बिछाई गयी सियासी विसात से विपक्षी कुनबे की जड़े हिल गयी हैं।

    राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ आईं थीं। भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों की ओर से लोकभवन में उनके लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने द्रोपदी मुर्मू के सामाजिक राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विपक्ष शांत है। वह भी मुर्म के नाम पर विरोध नहीं कर पा रहा है। यही नहीं, विपक्ष के कई दलों ने समर्थन का एलान किया है। उत्तर प्रदेश में भी दलीय सीमाएं टूटती नजर आ रही हैं।

    लखनऊ के लोकभवन में स्वागत समारोह के कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री आवास पर द्रोपदी मुर्मू के सम्मान में भोज आयोजित किया गया। पांच कालिदास मार्ग स्थित सीएम आवास पर वह दलीय सीमाएं टूटती हुईं दिखाई दीं, जिसे मुख्यमंत्री ने लोकभवन में इशारा किया था। भाजपा, अपना दल एस, निषाद पार्टी के नेताओं के अलावा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के चाचा व प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव भी पहुंचे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओम प्रकाश राजभर और जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया भी इस डिरन डिप्लोमेसी का हिस्सा बने। योगी की डिनर डिप्लोमेसी ने अखिलेश यादव की सियासी परेशानी बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी खेमे में टूट ने अखिलेश की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि ओम प्रकाश राजभर के सीएम आवास पर आयोजित भोज में शामिल होने की बात से उनके बेटे अरविंद राजभर मना कर रहे हैं। अरविंद ने कहा कि पिता जी(ओपी राजभर) उस कार्यकम में मौजूद नहीं थे।

    समाजवादी पार्टी पर बरसे शिवपाल यादव
    शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव पर तंज कसे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने बहुत पहले कहा था जहां हमें बुलाया जाएगा, जो हमसे वोट मांगेगा, हम उसे वोट देंगे। इससे पहले भी राष्ट्रपति के चुनाव हुए थे तो न तो हमें समाजवादी पार्टी ने बुलाया और न ही वोट मांगा। उस समय रामनाथ कोविंद ने वोट मांगा तो हमने दिया। मुझे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलाये तो मैं वहां गया। द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात हुई।

    प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से मिला। उन्होंने मुझसे अच्छे तरीके से बात की। हमें समाजवादी पार्टी की तरफ कभी भी किसी मीटिंग में नहीं बुलाया गया। परसों भी यशवंत सिन्हा यहां थे, लेकिन नहीं बुलाया गया। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि राजनैतिक परिपक्वता की कमी होने के कारण यह सब होता चला जा रहा है। पार्टी कमजोर हो रही है, लोग पार्टी छोड़ रहे हैं।

    जब मैंने समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा और जीता तो हमसे भी राय लेनी चाहिए। अगर मेरा सुझाव नहीं माना गया। अगर उन 100 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया होता, जिनका सुझाव हमने एक साल पहले दिया था, तो आज समाजवादी पार्टी की स्थिति कुछ और होती।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएसीबी ने पंचायत सचिव को तीन हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा
    Next Article  अमरनाथ आपदाः 16 श्रद्धालुओं की मौत, 40 लापता, 50 घायल, बचाव कार्य जारी
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version