Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»हरियाणा में 12 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित, 18 हजार एकड़ फसल बर्बाद
    राज्य

    हरियाणा में 12 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित, 18 हजार एकड़ फसल बर्बाद

    adminBy adminJuly 19, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मुख्यमंत्री ने बाढ़ पर पेश की स्टेट्स रिपोर्ट
    -बाढ़ से 35 लोगों और एक सौ जानवरों की मौत

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ के कारण 18 हजार एकड़ जमीन पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। इस जमीन पर लगी फसल के नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 12 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया है।

    मुख्यमंत्री बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष हरियाणा में करीब 180 फीसदी अधिक बारिश हुई है। प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, करनाल, कैथल, कुरूक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद व यमुनानगर को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया गया है। इन जिलों के 1353 गांव तथा छह निकायों के 33 वार्ड बाढ़ की चपेट में आए हैं। इनमें यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला व कुरूक्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप अधिक रहा है।

    उन्होंने बताया कि बाढ़ से जो जमीन खराब हुई है, उन जमीनों पर ज्यादातर पशु चारा था। इसके अलावा किसान धान की रोपाई दोबारा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के किसानों को आहवान किया गया है कि वह 31 जुलाई तक मेरी फसल, मेरा ब्यौरा तथा क्षतिपूर्ति पर अपना विस्तृत ब्यौरा दर्ज करवाएं। फसलों के मुआवजे को लेकर अभी पहले से तय 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की दरें लागू हैं। इसके बावजूद पूरे प्रदेश से फसलों के नुकसान के बारे में पता लगने के बाद ही नीति तैयार की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक प्रदेश में बाढ़ से 35 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक मृतक के आश्रित को चार लाख रुपये देने का ऐलान किया है। प्रदेश के 12 में से दो जिले फतेहाबाद व सिरसा में अभी भी बाढ़ का पानी है, बाकि जिलों में हालात सामान्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बाढ़ से 125 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 615 में आंशिक नुकसान की खबर है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ के कारण बांध, नदी कटाव जैसी 399 परियोजनाओं का नुकसान हुआ है। जिसकी मरम्मत पर करीब 90 करोड़ खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बाढ़ के कारण 1142 किलोमीटर लंबी 996 सडक़ों का नुकसान हुआ है। जिसकी मरम्मत व दोबारा निर्माण के लिए 230 करोड़ का बजट रखा गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बारिश में बिजली के 3369 खंभे,1477 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट आई है, जिस पर 22 करोड़ आठ लाख खर्च आएगा।

    पशुओं की मौत पर पशु पालकों को मिलेगा मुआवजा
    मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ में अब तक 50 गाय व भैंस, 50 बकरी व अन्य छोटे जानवरों की मौत हुई है। पशु पालकों के रिपोर्ट किए जाने के बाद गाय, भैंस व ऊंट आदि की मृत्यु पर सरकार पशुपालकों को 37 हजार 500 रुपये प्रति पशु के हिसाब से मुआवजा देगी। भेड़-बकरी की मृत्यु पर चार हजार रुपये, ऊंट व घोड़ा आदि की मृत्यु पर 32 हजार रुपये, बछड़़ा-बछिया की मृत्यु पर 20 हजार रुपये तथा मुर्गी की मृत्यु पर 100 रुपये प्रति के हिसाब से मुआवजा मिलेगा।

    पांच दिन में 110 एमएम बारिश दर्ज
    आठ से 12 जुलाई यानी पांच दिन के दौरान पूरे प्रदेश में 110 एमएम बारिश हुई। सामान्य तौर पर इन दिनों में 28.4 एमएम बारिश हुआ करती थी। यानी करीब चार गुणा अधिक बारिश इस बार हुई। चार जिलों में बारिश का सर्वाधिक असर देखने को मिला। सामान्य तौर पर यमुनानगर में 32.8 एमएम बारिश होती थी, लेकिन इस बार 122 एमएम हुई। कुरूक्षेत्र में सामान्य बारिश 32.9 एमएम होती थी। इस बार 300.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। पंचकूला में 53 एमएम सामान्य बारिश के मुकाबले इस बार 422.8 एमएम बारिश हुई। वहीं अंबाला में सामान्य 58.5 प्रतिशत बारिश के मुकाबले इस बार 359 एमएम बारिश दर्ज की गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिक्षा में किया गया निवेश कभी व्यर्थ नहीं जाता : मुख्यमंत्री योगी
    Next Article राज्यपाल ने मदरा मुंडा स्टेट गेस्ट हाउस का लिया जायजा, दिये निर्देश
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version