Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»फ्रांसीसी सैन्य परेड में शामिल हुई भारतीय सेनाओं की 269 सदस्यीय टुकड़ी
    Breaking News

    फ्रांसीसी सैन्य परेड में शामिल हुई भारतीय सेनाओं की 269 सदस्यीय टुकड़ी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘बैस्टिल डे’ पर परेड में बतौर सम्मानित अतिथि शामिल हुए
    – फ्रांस के प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न और प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों ने स्वागत किया

    नई दिल्ली। फ्रांस के ‘बैस्टिल डे’ पर आयोजित फ्रांसीसी सैन्य परेड में तीनों भारतीय सेनाओं की 269 सदस्यीय टुकड़ी भी मार्चिंग दल का हिस्सा बनीं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परेड में बतौर सम्मानित अतिथि शामिल हुए। उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ भारतीय दल से भी मुलाकात की। बैस्टिल दिवस समारोह में भाग लेने के लिए भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई भी फ्रांस में है।

    भारतीय नौसेना का स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस चेन्नई ब्रेस्ट में बैस्टिल दिवस समारोह में भाग लेने के लिए फ्रांस में है। भारतीय समयानुसार आज दोपहर लगभग 1:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ भारतीय दल से भी मुलाकात की। फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन और फ्रांस के प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न ने पेरिस में बैस्टिल डे परेड में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

    इसके बाद भारतीय समयानुसार लगभग 4:30 बजे प्रधानमंत्री नेशनल असेंबली के अध्यक्ष ब्राउन-पिवेट की ओर से आयोजित दोपहर के भोजन में शामिल होंगे। इसके बाद भारतीय समयानुसार शाम करीब 6:15 बजे पीएम विभिन्न विचारकों से मुलाकात करेंगे। भारतीय समयानुसार रात लगभग 8:30 बजे प्रधानमंत्री एलिसी पैलेस में औपचारिक स्वागत समारोह में भाग लेंगे, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता और प्रेस वक्तव्य होगा। भारतीय समयानुसार रात करीब 10:30 बजे पीएम भारत-फ्रांस सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगे।

    इसके बाद भारतीय समयानुसार लगभग मध्यरात्रि प्रधानमंत्री मोदी लौवर संग्रहालय जाएंगे, जहां वे एक रात्रिभोज में भी शामिल होंगे। इसके बाद मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों एफिल टॉवर पर आतिशबाजी का प्रदर्शन देखेंगे।

    परेड से पूर्व भारतीय नौसेना में वायु संचालन अधिकारी दिशा ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है और हम बहुत जोश में हैं। हम अपना अच्छा प्रदर्शन देंगे। हमें गर्व हो रहा है कि हम भारत का अंतरराष्ट्रीय देश में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम प्रधानमंत्री मोदी के पास से मार्च करते हुए निकलेंगे। भारतीय नौसेना से रणवीर ने कहा कि हम आज के दिन के लिए पिछले एक महीने से तैयारी कर रहे हैं। हमें बहुत गर्व हो रहा है कि फ्रांस की इतनी महत्वपूर्ण परेड में अपने देश के प्रधानमंत्री के सामने हिस्सा ले रहे हैं।

    बैस्टिल दिवस परेड के शुरू होने से पहले टुकड़ियां पेरिस में एकत्रित हुईं। परेड में हिस्सा ले रहे पंजाब रेजिमेंट, लोंगेवाला की 23वीं बटालियन के कैप्टन अमन जगताप ने कहा कि यह परेड मेरे और मेरी पलटन के लिए बहुत बड़ा और गर्व का क्षण है, क्योंकि हम 107 साल बाद फिर उसी जगह परेड करेंगे, जहां मेरी पलटन के पूर्वजों ने परेड किया था। पहले विश्व युद्ध में 900 से अधिक सैनिकों ने फ्रांस की फौज के साथ बलिदान दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटेस्ट क्रिकेट में भारत के 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली
    Next Article मुख्तार अंसारी का जेल अधिकारियों से सांठगांठ उजागर, वीरेन्द्र वर्मा निलम्बित
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version