Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मणिपुर हिंसा के खिलाफ कल देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी आम आदमी पार्टी
    Breaking News

    मणिपुर हिंसा के खिलाफ कल देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी आम आदमी पार्टी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी मंगलवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से तत्काल दखल देने की मांग भी की है।

    आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने सोमवार को बताया कि मणिपुर पिछले तीन महीनों से हिंसा और वहशीपन की आग में दहक रहा है। वहां सरेआम लोगों को मारा-काटा और मकान जलाए जा रहे हैं। महिलाओं के साथ बर्बरता की हदें पार की जा रही हैं, लेकिन वहां की भाजपा सरकार इस पर कुछ करने की जगह हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है।

    राय ने कहा कि मणिपुर में हो रही हिंसा को वहां की भाजपा सरकार शांत करने के बदले उल्टे भड़का रही है। समुदायों के बीच नफ़रत फैलाई जा रही है। इन सबके बीच सबसे दुखद और आश्चर्यजनक यह है कि केंद्र सरकार भी इस पर कुछ करने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में जारी इस भीषण हिंसा में दर्जनों लोग मारे गए, सैकड़ों लोग अनाथ हो गए और हज़ारों लोग पलायन कर अन्य राज्यों में भाग गए। महिलाओं की सरेआम आबरू लूटी गई लेकिन राज्य से लेकर केंद्र तक की सरकारें चुप हैं। यह सब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इसके खिलाफ ‘आप’ कल पूरे देश में सड़कों पर उतरेगी। राय ने कहा कि पार्टी ने देश के सभी कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का अनुरोध किया है। दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी की गई है।

    इस मुद्दे को लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संसद में प्रधानमंत्री को बयान देना चाहिए। प्रधानमंत्री क्यों छुप कर बैठे हुए हैं, उनको सामने आना चाहिए। अगर मणिपुर जल रहा है तो जनता कहां जाएगी। जनता तो अपने प्रधानमंत्री के पास ही जाएगी। प्रधानमंत्री को सामने आकर समस्या का समाधान करना चाहिए और मणिपुर की स्थिति को संभालना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंजय सिंह को राज्यसभा की कार्यवाही से निलंबित किए जाने पर विपक्ष ने जताया विरोध
    Next Article अब भारत की अंजू पहुंच गई फेसबुक दोस्त से मिलने पाकिस्तान
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version