रांची। रांची महानगर के भाजयुमो के कला और खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश से उनके आवास पर मुलाकात की। तीन वर्षो के उनके सफल कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर भाजपा नेता आशुतोष द्विवेदी ने उन्हें अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। द्विवेदी ने कहा कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से अपना कार्यकाल को पूरा किया है। उन्होंने तीन वर्षो से पूरे प्रदेश से बूथ स्तर के सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है।
मौके पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि मैं संगठन का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं और हमेशा रहूंगा। भाजपा को मज़बूत करने के लिए हम सभी उर्जावान कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर झारखंड में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार मिलकर बनाएंगे। यही मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।