Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बने अजीत पवार, 8 और एनसीपी नेताओं ने ली शपथ
    Breaking News

    शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बने अजीत पवार, 8 और एनसीपी नेताओं ने ली शपथ

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – महाराष्ट्र में अब डबल इंजन के बजाय ट्रिपल इंजन की सरकार बनी : सीएम शिंदे
    – अजीत पवार का दावा, एनसीपी के 36 विधायकों ने शिंदे सरकार को समर्थन दिया

    मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार को शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) टूटने के साथ ही अचानक बड़ा उलटफेर हो गया। एनसीपी नेता अजीत पवार ने एक बैठक बुलाकर शिंदे सरकार में शामिल होने का फैसला लिया और अपने समर्थक विधायकों के साथ राजभवन पहुंच गए। आनन-फानन में शपथ ग्रहण आयोजित करके अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री समेत अन्य 8 एनसीपी नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिला दी गई।

    एनसीपी नेता अजीत पवार ने दावा किया है कि पार्टी के 36 विधायकों ने शिंदे सरकार को समर्थन दिया है। राजभवन में सादे समारोह में राज्यपाल रमेश बैस ने राकांपा नेता अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके अलावा वरिष्ठ राकांपा नेता छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, धर्मराव बाबा अत्राम, अदिति तटकरे, संजय बंसोड़े और अनिल पाटिल को ने मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, राकांपा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल उपस्थित थे।

    राकांपा नेता अजीत पवार ने आज सुबह अपने शासकीय बंगले देवगिरी पर समर्थक विधायकों की बैठक बुलाई। इस बैठक में दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल, किरण लहमाटे, नीलेश लंका, धनंजय मुंडे, रामराजे निंबालकर, दौलत दरोदा, मकरंद पाटिल, एनुल बेनके, सुनील टिंगरे, अमोल मिटकारी, अदिति तटकरे, शेखर निकम, निलय नाइक, अशोक पवार, अनिल पाटिल, सरोज अहिरे उपस्थित थे। बैठक के बाद अजीत पवार अपने समर्थक विधायकों सहित राजभवन पहुंचे और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद अजीत पवार ने राज्यपाल को अपने 36 समर्थक विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी। इसके बाद राजभवन में स्थित सादे समारोह में राज्यपाल रमेश बैस ने राकांपा के 9 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

    अजीत पवार ने आज पिछले साढ़े तीन साल में तीसरी बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। अजीत पवार तथा अन्य राकांपा नेताओं के शपथ ग्रहण को शरद पवार ने अमान्य किया है। एनसीपी प्रमुख पवार ने कहा कि मुझे ठीक से पता नहीं है कि अजीत पवार ने यह बैठक क्यों बुलाई थी, लेकिन उनके पास बैठक बुलाने का अधिकार है। शरद पवार ने कहा कि जो लोग गए हैं, उनमें से 80 फीसदी विधायक वापस राकांपा में लौट आएंगे। इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि राकांपा में इन सभी विधायकों पर पार्टी के अंतर्गत कार्रवाई की जा सकती है।

    महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है कि अब हमारे पास 1 मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री हैं। डबल इंजन सरकार अब ट्रिपल इंजन बन गई है। महाराष्ट्र के विकास के लिए मैं अजीत पवार और उनके नेताओं का स्वागत करता हूं। अजीत पवार का अनुभव महाराष्ट्र को मजबूत करने में मदद करेगा। अजीत पवार ने राज्य के विकास में सरकार का साथ दिया है। इससे राज्य का विकास अब बुलेट ट्रेन की गति से होगा। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में एक अलग तरह की विकास की राजनीति चल रही है। विकास के नाम पर अजीत पवार हमारे साथ आए हैं, इससे राज्य का विकास तेज गति से होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी सरकार ने पिछड़ा समाज को दी संवैधानिक मान्यता : अमित शाह
    Next Article बिहार के पटना-दरभंगा में पीएलएफआई से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी
    azad sipahi

      Related Posts

      बारुईपुर दुष्कर्म-हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित प्रभास मंडल की मौत

      July 8, 2026

      नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब हो सकेगा दवाइयों का आयात,केंद्र ने जारी की अधिसूचना

      July 8, 2026

      अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामला : गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार रखी

      July 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में हाईवे पर युवतियों की कार पर हमला, स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने तोड़ा शीशा
      • मंईयां सम्मान योजना: तीन महीने की सम्मान राशि DBT से ट्रांसफर, 3.66 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ
      • श्रावणी मेला 2026 के लिए 14 करोड़ मंजूर, बैद्यनाथधाम-बासुकीनाथ में बढ़ेंगी सुविधाएं
      • रिम्स अतिक्रमण मामले में निशा भगत को HC से मिली अग्रिम जमानत
      • रामगढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version