Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दुमका में रुपये नहीं देने पर ऑटो चालक ने मालकिन को मारी गोली
    Breaking News

    दुमका में रुपये नहीं देने पर ऑटो चालक ने मालकिन को मारी गोली

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गंभीर हालत में महिला को धनबाद किया गया रेफर

    दुमका। दुमका नगर थाना क्षेत्र से शनिवार की रात करीब दो बजे एक महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है। यहां हांसदा क्लीनिक के सामने मांझी टोला में पैसा नहीं देने पर ऑटो चालक रूपलाल हांसदा ने संगीता किस्कू (35) को गोली मार दी। गोली महिला के पेट में लगी है। आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया। मांझी टोला की रहने वाली महिला अपने बेटे और बेटी के साथ रहती है। उसका एक ऑटो है, जिसे जामा थाना क्षेत्र के असंथर गांव का रहने वाला रूपलाल हांसदा चलाता है। रूपलाल रोज शाम को ऑटो महिला के घर पर लगाने के बाद अपने गांव चला जाता है। कभी कभार देर होने पर मालकिन के घर में भी रुक जाता है।

    पुलिस का कहना है कि रात को नशे में धुत ऑटो चालक ने महिला से पैसों की मांग की थी। महिला ने पैसे देने से इंकार किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद चालक महिला के पेट में गोली मारकर भाग गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

    सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि महिला को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआराम क्षेत्र से बाहर निकलकर बिहार की हकीकत देखें राहुल गांधी : गिरिराज सिंह
    Next Article मुख्यमंत्री गहलोत के घर में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने उनकी सरकार की विफलता के कार्ड बांटे
    azad sipahi

      Related Posts

      कपड़ा कंपनियों का पलायन झारखंड सरकार की सबसे बड़ी विफलता: बाबूलाल

      November 3, 2025

      झारखंड की कृषि मंत्री ने प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, बीडीओ और सीओ सहित कई कर्मी अनुपस्थित

      November 3, 2025

      एसएसपी ने सात पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, अशोक कुमार बने सुखदेव नगर थाना प्रभारी

      November 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘मछली पकड़ने और जलेबी छानने में माहिर, रसोइया बनें नेता नहीं’, तेज प्रताप की राहुल गांधी को सलाह
      • अनंत सिंह की गिरफ्तारी से बिहार की राजनीतिक साइक्लोन ने बदली दिशा
      • कपड़ा कंपनियों का पलायन झारखंड सरकार की सबसे बड़ी विफलता: बाबूलाल
      • कांग्रेस और आरजेडी हैं बिहार के विकास के ग्रहण, एनडीए ही बनाएगा स्वर्णिम बिहार : योगी आदित्यनाथ
      • बिहार सरकार दिल्ली हो रही संचालित,राज्य से जुड़े सारे निर्णय केंद्र से हो रहे : प्रियंका गांधी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version