Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बेबी देवी ने ली मंत्री पद की शपथ
    Top Story

    बेबी देवी ने ली मंत्री पद की शपथ

    adminBy adminJuly 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पति जगरनाथ महतो के अधूरे सपनों को करूंगी पूरा : बेबी देवी
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने झारखंड सरकार में 11वें मंत्री के रूप में शपथ ली। बेबी देवी को राजभवन के दरबार हॉल में सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण के बाद बेबी देवी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जो भी आदेश होगा, वह उसका पालन करेंगी। वह क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगी और अपने पति जगरनाथ महतो के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए लगातार काम करेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बन्ना गुप्ता, मंत्री सत्यानंद भोक्ता व राज्यसभा सदस्य महुआ माजी तथा कई विधायक मौजूद थे। इससे पूर्व बेबी देवी ने अपने बेटे अखिलेश महतो और परिजनों के साथ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा अर्चना की। मां का आशीर्वाद लिया और शक्ति मांगी। घर से निकलने के पहले उन्होंने अपने पति स्व. जगरनाथ महतो के चित्र पर माल्यार्पण किया। राजभवन पहुंचने से पहले बेबी देवी ने झामुमो प्रमुख गुरुजी शिबू सोरेन से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। बताते चलें कि इसी साल छह अप्रैल को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही मंत्री पद खाली था। झारखंड अलग राज्य बनने के बाद से यह तीसरी बार होगा जब कोई विधानसभा का सदस्य बने बगैर मंत्री बना है। अब तक मधु कोड़ा सरकार में स्व. हेमेंद्र प्रताप देहाती और हेमंत कैबिनेट में हफीजुल हसन का नाम इस सूची में शामिल है। इस मामले में अब बेबी देवी तीसरा उदाहरण होंगी। बेबी देवी हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाली दूसरी महिला हैं। जोबा मांझी हेमंत कैबिनेट में पहले से शामिल हैं।

    मुख्यमंत्री समेत कईयों ने दी बधाई
    मंत्री पद की शपथ लेते ही नवनियुक्त मंत्री बेबी देवी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सत्यानंद भोक्ता व कई विधायकों, सांसदों ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनांए दीं।

    1979 में जगरनाथ महतो के साथ विवाह बंधन में बंधी
    बेबी देवी का नैहर धनबाद जिला के तोपचाची प्रखंड के गोमो के पास जीतपुर गांव में है। 1979 में कम उम्र में ही उनकी शादी जगरनाथ महतो के साथ हो गई। उस समय जगरनाथ महतो मिडिल स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। शादी के 44 साल हो गए। बेबी देवी के पिता भवानी महतो और मां झुपरी देवी सहित दो भाई बोधराम महतो और मोहन महतो का भी निधन हो चुका है। बेबी देवी और स्व. जगरनाथ महतो के चार पुत्रियां व एक पुत्र है। सबसे बड़ी बेटी सुनीता कुमारी की शादी गिरिडीह के मदेडीह, दूसरी बेटी रीना कुमारी नावाडीह, तीसरी बेटी गीता कुमारी हजारीबाग व छोटी बेटी पूनम कुमारी की शादी रांची के तमाड़ में हुई है। इकलौता बेटा अखिलेश महतो ऊर्फ राजू है। बेबी देवी विवाह बंधन में बंधने के बाद घर गृहस्थी के कामों में लगी रहीं। उन्हें क्या पता था कि तकदीर एक दिन घर गृहस्थी के कामों से इतर राजनीति, सत्ता और मंत्रालय के गलियारे में ले आयेगी। वैसे तो जगरनाथ महतो ने भी हाई स्कूल तक की पढ़ाई की थी। इंटर में उन्होंने मंत्री रहते अपना नामांकन कराया था। बेबी देवी के कंधे पर घर गृहस्थी के साथ पति के राजनैतिक दायित्व को भी संभालने की जिम्मेवारी आ गयी। स्व जगरनाथ महतों 2005 में झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़े और पहली बार विधायक बने। इसके बाद लगातार चार बार चुनाव जीते और डुमरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुरू पूर्णिमा : मुस्लिम महिलाओं ने गुरू की आरती उतारी, सलाम पेश किया
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से मांगा तीन साल के विज्ञापन खर्च का ब्योरा
    admin

      Related Posts

      हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

      August 14, 2025

      झारखंड में 17 तक छिटपुट बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version