Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, January 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रायडीह में नवजातों का खरीद-बिक्री मामला: दोनों बेचे गये नवजातों को गुमला पुलिस और सीडब्लूसी ने बरामद किया
    Jharkhand Top News

    रायडीह में नवजातों का खरीद-बिक्री मामला: दोनों बेचे गये नवजातों को गुमला पुलिस और सीडब्लूसी ने बरामद किया

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आफताब अंजुम
    गुमला (आजाद सिपाही)। रायडीह के बहुचर्चित नवजातों की खरीद बिक्री मामले में सोमवार की रात्रि सवा नौ बजे सीडब्लूसी और बाल संरक्षण इकाई ने पुलिस की मदद से दोनों नवजातों को बरामद कर लिया। दोनों बच्चे नाटकीय ढंग से बरामद किये गये। दोनों बच्चों की रिकवरी के लिए शाम 4:00 बजे से लेकर रात में 9:00 बजे तक सीडब्लूसी के पदाधिकारी और पुलिस तत्परता के साथ लगी हुई थी। इन बच्चों की रिकवरी के लिए सीडब्लूसी और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।एक बच्चा टावर चौक के समीप रिकवर किया गया। जिसे ओड़िशा ले जाया गया था। ओड़िशा के रास्ते रांची होते हुए बच्चा खरीदारोंं ने सीडब्लूसी के पदाधिकारियों को सौंपा। गुमला में टावर चौक के समीप पहुंच कर बच्चे को पदाधिकारी के सपूर्द कर दिया।

    वहीं दूसरे बच्चे को सीएचओ रिमझिम के माध्यम से लोहरदगा रोड स्थित लूथरन स्कूल के पीछे कब्रिस्तान के समीप रात्रि नौ बजे बरामद किया गया। सीडब्लूसी पदाधिकारी और पुलिस की मशक्कत के बाद रात 9:30 बजे के आसपास दोनों शिशुओं को सदर अस्पताल लाया गया। इस पूरे प्रकरण में गुमला सदर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने अपनी सूझबूझ के साथ दोनों बच्चों को रिकवर करने में अहम भूमिका निभाई। बच्चों को उचित देखभाल के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह इस बात पर निर्णय लिया जायेगा कि बच्चों की देखभाल के लिए किसकी निगरानी में रखा जाये। बतातें चलेगी आजाद सिपाही ने नवजात शिशु की खरीद बिक्री का मामला प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया, बच्चों को रिकवरी करने के साथ-साथ जांच टीम ने दोषियों को चिह्नित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकमजोर लिस्टिंग से ओम मेटलॉजिक ने किया निराश, नुकसान में आईपीओ निवेशक
    Next Article साउथ से लेकर नॉर्थ तक गूंजा ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जादू
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी

      January 12, 2026

      रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम

      January 12, 2026

      लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

      January 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 2
      • झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी
      • रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
      • लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version