Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एनडीआरएफ को दोषी ठहराने पर भाजपा ने केजरीवाल को बताया बहानेबाज
    Breaking News

    एनडीआरएफ को दोषी ठहराने पर भाजपा ने केजरीवाल को बताया बहानेबाज

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। युमना में बाढ़ के बाद एनडीआरएफ को दोषी ठहराने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। शनिवार को भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि ऐसे समय में जब केजरीवाल को एनडीआरएफ का धन्यवाद करना चाहिए, वह एनडीआरएफ पर दोषारोपण कर रहे हैं। ये कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले केजरीवाल ने पुलवामा के दौरान भी भारतीय सेना और अर्द्धसैनिक बलों पर सवाल उठाया था और उनके मनोबल को गिराया था।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली में संकट की इस घड़ी में भी बेशर्म केजरीवाल उपराज्यपाल, केंद्र सरकार और यहां तक कि एनडीआरएफ को भी दोषी ठहराने में व्यस्त हैं। केंद्र सरकार दिल्ली के लोगों के साथ खड़ी है और भीषण बाढ़ की इस स्थिति में उनकी मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है लेकिन केजरीवाल ने साबित कर दिया है कि वह न केवल बेईमान हैं बल्कि एक बड़े ‘बहानेबाज’ भी हैं।

    उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में यमुना को साफ करने के लिए 6,800 करोड़ रुपये खर्च हुए। ये जो डिसिल्टिंग का काम है इरिगेशन डिपार्टमेंट के अंतर्गत आता है। तो पहले ये बताइए कि आप यमुना की डिसिल्टिंग क्यों नही कर पाए? पिछले साल भी भाजपा ने ये मुद्दा उठाया और आपसे पूछा कि डिसिल्टिंग क्यों नहीं हो रही है? इससे बाढ़ आने का खतरा है लेकिन आपने उसका संज्ञान भी नहीं लिया। आज प्रदेश में सरकार आप की, दिल्ली जल बोर्ड आप का, नगर निगम भी आप का, इसके बावजूद दोषारोपण दूसरों पर… ऐसा क्यों?

    उन्होंने कहा कि दिल्ली में जल संकट आया है और आम आदमी पार्टी के नेता व मंत्री बता रहे हैं कि गलती हरियाणा सरकार की है। भारतीय सेना जो दिन रात जनता की सेवा में लगी है, वह षड्यंत्र कर रही है, केंद्र सरकार, उपराज्यपाल और एनडीआरएफ की टीमें षड्यंत्र कर रही है और ‘शीशमहल’ में बैठकर जो एसी का आनंद ले रहा है, वह मुख्यमंत्री सही है। यहां तक कि कोरोना के समय में भी, यही केंद्र सरकार थी, जो यह सुनिश्चित कर रही थी कि लोगों को उस चरम स्थिति से लड़ने के लिए सभी सुविधाएं मिलें, उस समय भी केजरीवाल दोषारोपण करने के अलावा कुछ नहीं कर रहे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरत्नेश सादा के मंत्री बनने के बाद पहली बार क्षेत्र पहुंचने पर भव्य स्वागत किया
    Next Article कुख्यात अपराधी मोहम्मद आदिल को उसके घर पुलिस ने किया गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      • झारखंड में एआई तकनीक से होगी हाथियों की सुरक्षा
      • शिक्षक सत्येन्द्र नारायण सावैयां का आकस्मिक निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version