Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»इडी के सामने नहीं आये कारोबारी विष्णु अग्रवाल
    Top Story

    इडी के सामने नहीं आये कारोबारी विष्णु अग्रवाल

    adminBy adminJuly 26, 2023Updated:July 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -जमीन हेराफेरी मामले में होनी थी पूछताछ
    -पूजा-पाठ का हवाला देकर हाजिर होने में जतायी असमर्थता
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। कारोबारी विष्णु अग्रवाल एक बार फिर प्रदर्शन निदेशालय (इडी) के सामने बुधवार को पेश नहीं हुए। उनसे रांची के चेशायर होम, पुगडू और सिरमटोली में सेना की जमीन समेत कई अन्य जमीन की खरीद-बिक्री में हुई हेराफेरी के संबंध में पूछताछ की जानी थी। इडी सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अधिकारियों को बताया है कि वे पूजा पाठ में व्यस्त हैं। यह लंबी अवधि की पूजा है। उन्होंने यह जानकारी मेल के माध्यम से दी है। इससे पहले वे स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर इडी के सवालों से बचते रहे। अब वे भगवान का सहारा ले रहे हैं।

    31 जुलाई को फिर से पेश होने का नोटिस:
    गौरतलब है कि कारोबारी विष्णु अग्रवाल को इससे पहले 17 जुलाई को इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इडी से तीन सप्ताह का वक्त मांगा था। जांच एजेंसी ने उन्हें ज्यादा वक्त नहीं दिया। उन्हें फिर 26 जुलाई को बुलाया था। इडी की ओर से जारी समन में उन्हें 11 बजे तक इडी के क्षेत्रीय कार्यालय हिनू पहुंचने को कहा गया था। अग्रवाल के बुधवार को हाजिर नहीं होने के बाद इडी ने फिर से समन जारी कर 31 जुलाई को आने को कहा है।

    अफसर खान की गिरफ्तारी के बाद खुली थी पोल:
    जमीन से जुड़े मामले को लेकर खुलासा तब हुआ जब रांची के अफसर अली को इडी ने गिरफ्तार किया। इससे पहले साल 2022 के 4 नवंबर को जमीन घोटाले में विष्णु अग्रवाल के कई ठिकानों पर इडी ने छापेमारी की थी। बाद में तीन बार विष्णु अग्रवाल को पूछताछ के लिए समन भेजा गया। जमीन के तमाम मामलों के साथ चेशायर होम रोड की जमीन की खरीद में उनका नाम सामने आया था। जांच में इडी ने पाया कि जमीन की इस डील में प्रेम प्रकाश की भूमिका भी सामने आयी थी। वहीं पुगडू में 9.30 एकड़ खास महल जमीन की खरीद में भी फर्जीवाड़े की बात सामने आयी थी।

    जानेमाने कारोबारी हैं विष्णु अग्रवाल:
    कारोबारी विष्णु अग्रवाल मूल रूप से पुरुलिया के रहने वाले हैं। रांची में कई सालों से रह रहे हैं। रांची के सर्कुलर रोड का चर्चित न्यूक्लियस मॉल उन्हीं का है। न्यूक्लियस मॉल का फेज टू कांके रोड चांदनी चौक में है। वह भी इन्हीं का है। रांची में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के जमीन का मालिक भी हैं। बताया जाता है कि कई मंत्री और विधायकों से विष्णु अग्रवाल के अच्छे संबंध हैं। विष्णु अग्रवाल के संपर्क में हैं कई आइएएस-आइपीएस अधिकारी भी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा मुक्त भारत बनाने के मिशन में सभी छोटे एवं बड़े दलों का स्वागत : श्रवण कुमार
    Next Article CPM नेता सुभाष मुंडा की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या
    admin

      Related Posts

      दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत

      May 21, 2025

      आद्रा मंडल में विकास कार्य के कारण तीन ट्रेनें प्रभावित

      May 21, 2025

      झारखंड में इस वर्ष समय से पूर्व दस्तक दे सकता है मॉनसून

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उतरेंगी भारतीय महिला बॉक्सर
      • केकेआर ने आईपीएल के अतिरिक्त समय नियम पर उठाए सवाल
      • छत्तीसगढ़ में रायपुर स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे
      • गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर 891 हुई
      • ट्रंप ने की 175 बिलियन डॉलर की ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा परियोजना की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version