Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कैबिनेट की बैठक में 35 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    Top Story

    कैबिनेट की बैठक में 35 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    adminBy adminJuly 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से 4 अगस्त तक
    -मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट ने 28 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी। सत्र 4 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान छह कार्यदिवस होंगे। इसके अलावा प्राथमिक स्कूलों में सहायक आचार्य के पदों पर भर्ती के लिए नियमावली समेत कुल 35 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी।
    बैठक में पुलिस विभाग में आउट आॅफ टर्न प्रमोशन के लिए बनी कमेटी में संशोधन की मंजूरी दी गयी। उग्रवादी-आतंकी हमले में अचल-चल संपत्ति की नियमावली में संशोधन, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए मार्गदर्शिका, राज्य पर्यटन संवर्धन समिति के पुनर्गठन की मंजूरी और नेतरहाट पर्यटन क्षेत्र विकास प्राधिकार के गठन की स्वीकृति दी गयी। वहीं, बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए चतरा में ग्रिड निर्माण के लिए 302 करोड़, डीवीसी कमांड क्षेत्र के लिए 579 करोड़, चंदनकियारी ग्रिड के लिए 123 करोड़, पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट के लिए राशि, ईटखोरी-चतरा संचरण लाइन के निर्माण के लिए राशि समेत बिजली से जुड़ी अन्य कई योजनाओं के लिए राशि की मंजूरी दी गयी।

    कैबिनेट में लिये गये फैसले:
    -देवघर जिलांतर्गत मधुपुर-बैकुंठ धाम-फुलची-डेलीपाथर-धमनी मोड़ के बीच सड़क निर्माण के लिए 26.64 करोड़ रुपये की मंजूरी।
    -कार्यभारित स्थापना से नियमित स्थापना में लाये गये कर्मियों को सेवांत लाभों की अनुमान्यता की स्वीकृति।
    -झारखंड राज्य अमीन संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा-शर्त) (संशोधन) नियमावली-2023 के गठन की मंजूरी।
    -झारखंड राज्य बंदोबस्त कार्यालयाधीन प्रारूपक सेवा संवर्ग (भर्ती प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त) (संशोधन) नियमावली-2023 के गठन की स्वीकृति।
    -झारखंड अग्निशमन सेवा के अवर सेवा संवर्ग (नियुक्ति / प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्ते) (यथा संशोधित 2017 एवं 2022 ) नियमावली, 2011 में संशोधन की स्वीकृति।
    -गिरिडीह जिलांतर्गत पंडारिया-लाचुडीह, बाँकीकला, सरैय, रानाटाँड, करमे-लाचुरी पथ चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 42.75 करोड़ रुपये की स्वीकृति।
    -गोड्डा जिलांतर्गत चन्दना- डमरू-दामाकोल फॉल पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 90.34 करोड़ रुपये की मंजूरी।
    -झारखंड राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों हेतु सहायक आचार्य संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) (द्वितीय संशोधन) नियमावली, 2023 की स्वीकृति।
    -पंचखेरो जलाशय योजना के लिये 175.43 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्राक्कलन की मंजूरी।
    -झारखंड स्वास्थ्य क्षेत्रीय कार्यकर्ता संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवाशर्त) नियमावली-2023 के गठन की स्वीकृति।
    – सेवाकाल में मृत नगरपालिका कर्मी (नगर निगम/नगर परिषद/नगर पंचायत/अधिसूचित क्षेत्र समिति के कर्मी) के आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए नीति निर्धारण को मंजूरी।
    -झारखंड बाल विकास अराजपत्रित कर्मचारी (महिला पर्यवेक्षिका) सेवा संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति तथा सेवा शर्त) (द्वितीय संशोधन) नियमावली- 2023 की स्वीकृति।
    -झारखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों का अवरुद्ध वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ देने के प्रस्ताव को मंजूरी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल टी20 कनाडा: मिसिसॉगा पैंथर्स का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं: शोएब मलिक
    Next Article बाबूलाल ने अमित शाह समेत अन्य नेताओं से की मुलाकात
    admin

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी फिसले
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
      • मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर
      • लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version