Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»चहचहाने वाला अमरनाथ यात्रा मार्ग सूना, आज दोपहर तक वैकल्पिक सड़क तैयार होने की संभावना
    देश

    चहचहाने वाला अमरनाथ यात्रा मार्ग सूना, आज दोपहर तक वैकल्पिक सड़क तैयार होने की संभावना

    adminBy adminJuly 11, 2023Updated:July 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामबन (जम्मू)। पवित्र अमरनाथ यात्रा आज (मंगलवार) लगातार पांचवें दिन भी शुरू नहीं हो सकी। भगवान शंकर के भक्तों का इंतजार लंबा होता जा रहा है। अपने घरों से बाबा भोले के दर्शन का संकल्प लेकर निकले लोग उनके दर्शन किए बिना वापस जाने को तैयार नहीं हैं। मझधार में फंसे तीर्थयात्रियों के लिए जम्मू से लेकर उधमपुर, पटनीटॉप और रामबन के होटल सहारा बने हैं । बहुतेरों ने अमरनाथ यात्रा मार्ग के शिविरों में शरण ले रखी है।

    आज (मंगलवार) सुबह रामबन की वो सड़कें सूनी दिखाई दे रही हैं, जो यात्राकाल में लगातार चहचहाती रहती थीं। खासकर सुबह के समय तो तीर्थयात्री यहां रुककर चाय-नाश्ता करते थे। क्योंकि रामबन के बाद से लेकर बनिहाल तक यात्रा थोड़ी दुर्गम होती है और मार्ग में अधिक सुविधा भी नहीं है। यात्रा स्थगित होने से रामबन के स्थानीय दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ है।

    मौसम की मार से हर कोई जूझ रहा है। खराब और साफ होते मौसम के बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) लगातार नई वैकल्पिक सड़क के निर्माण में जुटा हुआ है। संभावना यह जताई जा रही है आज दोपहर बाद तक यह वैकल्पिक मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा। कुछ परीक्षण के बाद इसे यात्रियों के लिए खोले जाने की संभावना है। रामबन से करीब एक किलोमीटर आगे जहां सड़क चिनाब नदी में बह गई है, वहां एनएचएआई की टीम ने डेरा डाल दिया है। लगातार बुलडोजर, क्रेन और रोड-रोलर की आवाज गूंज रही है। दिन-रात एक करके यात्रा के लायक मार्ग तैयार करना उनकी प्राथमिकता है।

    श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल सिंह ने यात्रा मार्ग की स्थिति पर ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से बातचीत की। उन्होंने कहा- ‘आठ जुलाई को भीषण बारिश के चलते रामबन से आगे कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। चिनाब नदी में पानी का बहाव तेज हो गया। इस वजह से कई स्थानों पर सड़क के पास कटान हुआ। ऐसे में यात्रा रोके जाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। हम तीर्थयात्रियों की जान खतरे में नहीं डाल सकते थे। यहां तक कि जो यात्री पवित्र गुफा में भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर पहलगाम या बालटाल लौट आए थे, उन्हें भी वहीं रोक दिया गया है। हम उन्हें वापस नहीं भेज पा रहे हैं। हम चाहते हैं कि जो जिस भी सुरक्षित स्थान पर है, वहीं रहे। हम सुरक्षित और सुगम यात्रा के प्रबंधन में लगे हैं। बोर्ड के यात्रा पुनः प्रारंभ करने की घोषणा के बाद ही वे अमरनाथ जी की यात्रा पंजीकरण कराकर शुरू करें।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्चिम बंगाल में मतगणना शुरू, केंद्रों के बाहर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर फेंके
    Next Article प. बंगाल में मतगणना केंद्रों के बाहर भाजपा एजेंटों के साथ मारपीट, महिला समर्थकों के कपड़े फाड़े गए
    admin

      Related Posts

      रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो अगले ही पल जाएगा मंत्री पद : मुख्यमंत्री विजय

      July 16, 2026

      अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की मंगल आरती में शामिल हुए अमित शाह, परिवार सहित किए दर्शन

      July 16, 2026

      कैबिनेट : चिप उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी

      July 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version