नई दिल्ली। राहुल गांधी को संसद से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को देशव्यापी ‘मौन सत्याग्रह’ का आयोजन किया। कांग्रेस ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के पीछे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया है कि सरकार उनकी आवाज को दबाने के लिए नई तरकीबें ढूंढ़ रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यों की राजधानियों में विधानसभा भवन, गांधी प्रतिमा समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुबह से शाम 5 बजे तक मुख पर काली पट्टी बांध कर अपना विरोध जताया।

हालांकि, भारी बरसात के कारण चार राज्यों दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में निर्धारित मौन सत्याग्रह को रद्द कर दिया गया था। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन चारों राज्यों में 16 जुलाई को कांग्रेस कार्यकर्ता मौन सत्याग्रह करेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version