Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»राजस्थान को लेकर चार घंटे चली कांग्रेस की बैठक, वेणुगोपाल बोले- गहलोत-पायलट के बीच अब कोई मुद्दा शेष नहीं
    राजनीति

    राजस्थान को लेकर चार घंटे चली कांग्रेस की बैठक, वेणुगोपाल बोले- गहलोत-पायलट के बीच अब कोई मुद्दा शेष नहीं

    adminBy adminJuly 6, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – सचिन पायलट की भूमिका को लेकर कांग्रेस हाईकमान करेगा फैसला

    नई दिल्ली/ जयपुर। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत पार्टी के तीस नेताओं ने राजस्थान के आगामी चुनावों में सभी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर एक बार फिर सरकार बनाने के सभी प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की। करीब चार घंटे चली बैठक में सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री गहलोत बैठक में वर्चुअली जुड़े थे। सभी नेताओं ने राजस्थान से जुड़े मामले पर फैसले हाईकमान पर छोड़ दिया है्, हाईकमान जो फैसला करेगा, वह सबको मान्य होगा। सचिन पायलट का रोल तय करने पर भी हाईकमान फैसला करेगा।

    बैठक में राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान के नेताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने को कहा है। नेताओं से कहा गया है कि चुनावों में एकजुट होकर मैदान में उतरे, अब किसी तरह के मतभेद की बात सामने नहीं आनी चाहिए। बैठक में नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का भरोसा दिलाया।

    कांग्रेस अध्यक्ष खडगे ने बैठक के बीच में ट्वीट कर कहा कि राजस्थान का किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं और समाज का हर एक वर्ग कांग्रेस में अपनी आस्था व्यक्त कर रहा है। हम सबकी आकांक्षाओं का ख्याल रखेंगे। राजस्थान का वर्तमान और भविष्य दोनों कांग्रेस के हाथों में सुरक्षित है। इस बार इतिहास बदलेगा।

    बैठक के बाद संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पत्रकारों से कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है। सभी नेता कॉनफिडेंट थे कि हम राजस्थान फिर से जीतेंगे और हम एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस के सभी नेता एक हैं। वेणुगोपाल ने पायलट समेत अब कोई भी मुद्दा पेंडिंग नहीं होने का दावा किया और कहा कि पायलट आज की बैठक में पार्टी एकता को लेकर बहुत अच्छा बोले और उन्होंने विश्वास जताया कि हम दोबारा सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि गहलोत चोट लगने के कारण आ नहीं सके, लेकिन वीसी से पूरे चार घंटे बैठक से जुड़े रहे। अब नेताओं के बीच कोई इश्यू नहीं है, सभी इश्यूज सुलझ चुके हैं और पार्टी चुनावों के लिए तैयार है।

    वेणुगोपाल ने कहा कि बैठक में उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी फैसला हुआ है। जीतने की क्षमता सबसे बड़ा फैक्टर होगा। हम केवल जिताऊ उम्मीदवारों को मैदान में उतारेंगे और यही टिकट का सबसे बड़ा मापदंड होगा। हम सितम्बर के प्रथम सप्ताह तक उम्मीदवार तय कर लेंगे और कर्नाटक की तरह यहां भी हम बहुत पहले उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे। हमने कई दौर का सर्वे किया है। नतीजे साफ है कि सब नेताओं ने कहा कि हम जीत रहे हैं। भाजपा राजस्थान में पूरी तरह फेल है। पांच राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, तेलंगनाा और मिजोरम के बाद राजस्थान में चुनाव पूर्व तैयारियों को लेकर ये महत्वपूर्ण बैठक रही। हम अब राजस्थान में इलेक्शन कैंपेन शुरू करेंगे।

    उन्होंने कहा कि आरपीएससी, पेपरलीक गंभीर मुद्दा है। पेपर लीक पर आगामी विधानसभा सत्र में बहुत ही मजबूत कानून लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कल इसे लेकर स्पष्ट कर दिया है। आरपीएससी में सदस्यों के चयन को लेकर नियमों में बदलाव किए जाएंगे। बयानबाजी करने वालों को नसीहत देते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी में अनुशासन को बहुत गंभीरता से फॉलो करेंगे। बाहर किसी मुद्दे को नहीं कहेंगे, जो कुछ कहना है पार्टी प्लेटफार्म पर कहेंगे। जिसने भी बाहर गैर जरूरी बयानबाजी की, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से राजस्थान में अच्छा माहौल बना है। सभी नेताओं ने कहा कि यात्रा से कांग्रेस को फायदा हुआ है।

    पार्टी प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि बैठक में मौजूद प्रदेश के सभी पार्टी नेताओं से एक-एक कर विचार लिए गए और सभी ने कहा कि हम मिलकर भाजपा को हराएंगे और कांग्रेस को ही लेकर आएंगे। हम सभी इकट्ठे हैं। हम फ्यूचर की बात करेगे। उन्होंने कहा कि बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि यह कांग्रेस कार्यकर्ता की सरकार है और जो वहां गवर्नमेंट ने काम किए हैं।

    इससे पूर्व विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने और पार्टी में एकजुटता को लेकर हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष खडगे, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री गहलोत और पायलट समेत तीस वरिष्ठ नेता शामिल हुए। स्पीकर सीपी जोशी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में गहलोत वर्चुअली जुड़े थे। बैठक शुरू होने से पहले कुछ समय के लिए मीडियाकर्मियों को वीडियो और फोटो के लिए अनुमति दी गई तो राहुल गांधी ने मीडियाकर्मियों से हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि बैठक में गहलोत जी भी जुड़े हैं, लैपटॉप में उन्हें भी दिखा दीजिए। इस पर नेताओं ने कहा कि बड़ी स्क्रीन लगी है, उस पर भी देख सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैट ने सीसीआई से अमेजन के खिलाफ जांच में तेजी लाने का किया आग्रह
    Next Article खालिस्तान के मुद्दे पर भारत ने कहा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर हिंसा को जायज ठहराना गलत
    admin

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version