Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्षी एकता से डरी है भाजपा
    Breaking News

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्षी एकता से डरी है भाजपा

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्षी एकता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भयभीत है। इसीलिए भाजपा अध्यक्ष और उनके नेता अपने पुराने सहयोगियों से समझौता करने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य की दौड़ लगा रहे हैं। हमारी एकता से वह डर गए हैं। खड़गे ने कहा कि हमारी एकता को देखकर भाजपा ने 30 पार्टियों की बैठक बुलाई है। पहले वे अपने गठबंधन की बात तक नहीं करते थे।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार को बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि बेंगलुरु में 26 पार्टियां एकजुट होकर काम करने के लिए मौजूद हैं। हम सब मिलकर आज 11 राज्यों में सरकार में हैं। खड़गे ने कहा कि भाजपा को अकेले 303 सीटें नहीं मिलीं। उसने अपने सहयोगियों के वोटों का इस्तेमाल किया और सत्ता में आई और फिर उन्हें त्याग दिया। इस बैठक में हमारा इरादा अपने लिए सत्ता हासिल करना नहीं है बल्कि लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की रक्षा करना है। खड़गे ने कहा है कि आगामी दिनों में 11 लोगों की एक कार्यसमिति बनाई जाएगी। यह समिति आगे की रूपरेखा तैयार करेगी।

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश इस समय सुरक्षित नहीं है। हम (विपक्षी दल) मिलकर देश के लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। हम जीतेंगे तो देश जीतेगा, हमारी इंडिया जीतेगी और भाजपा हारेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार बीते 09 वर्षों में कुछ नहीं किया। आज देश की अर्थव्यवस्था संकट के दौर से गुजर रही है। देश का हर व्यक्ति मोदी सरकार से दुखी है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम सभी विपक्षी दल तानाशाही के खिलाफ एकत्र हुए हैं। हम अगली बैठक महाराष्ट्र में करेंगे।

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आज की बैठक में बहुत से मुद्दों पर बात हुई है। राहुल ने कहा कि यह लड़ाई पक्ष-विपक्ष की नहीं है। ये लड़ाई देश की आवाज के लिए है, जिसे कुचला जा रहा है। हमारी एलाइंस का नाम इंडिया है। जो इंडिया के सामने खड़ा होगा उसकी हार तय होगी। हमारी अगली बैठक महाराष्ट्र में होगी। हम सभी दल मिलकर एक एक्शन प्लान तैयार करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article जामवंत के बचन सुहाए सुनि हनुमंत हृदय अति भाए संकट कटे मिटे सब पीरा जो सुमिरे हनुमत बलबीरा
    Next Article PM नरेन्द्र मोदी 27 को सीकर से किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त जारी करेंगे
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

      May 25, 2025

      समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

      May 25, 2025

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version