-रातू थाना क्षेत्र के दलादली चौक के पासएक बाइक सवार दो अपराधियों ने मारी गोली

रांची। सीपीएम नेता सुभाष मुंडा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार की रात जिले के रातू थाना क्षेत्र के दलादली चौक के पास हुई। जहां एक बाइक से आये दो अपराधियों ने सुभाष मुंडा को गोली मार दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा सुभाष मुंडा को आनन-फानन में रिंची हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी। जानकारी के मुताबिक, सुभाष मुंडा का दलादली चौक स्थित आॅफिस है। अपराधियों ने आॅफिस में घुस कर सुभाष मुंडा को गोली मारी।आशंका जताई जा रही है कि सुभाष मुंडा को जमीन विवाद को लेकर गोली मारी गयी है। सुभाष मुंडा जमीन के कारोबार से भी जुड़े हुए थे। घटना के बाद दलादली चौक के पास रहने वाले लोग आक्रोशित हो गए और आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ करने लगे। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामला शांत कराने का प्रयास किया, लोग मानने को तैयार नहीं थे। बता दें कि सुभाष मुंडा जून 2022 में हुए मांडर विधानसभा उपचुनाव में सीपीएम के टिकट पर लड़े थे। उन्हें 2797 वोट मिला था। इससे पहले भी सुभाष मुंडा मांडर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version