Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दिग्विजय सिंह पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि धूमिल करने के आरोप में CRIMINAL CASE दर्ज
    Breaking News

    दिग्विजय सिंह पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि धूमिल करने के आरोप में CRIMINAL CASE दर्ज

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ शनिवार देररात इंदौर के तुकोगंज थाना में आपराधिक प्रकरण दर्ज हुआ है । सिंह के विरुद्ध यह प्रकरण अधिवक्ता राजेश जोशी ने दर्ज कराया है। इसमें सिंह पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि धूमिल कर बदनाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया गया है। उज्जैन में भी दिग्विजय के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

    उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने एक पोस्टर शेयर किया था। उसमें यह दावा किया गया है कि संघ के द्वितीय सरसंघचालक गोलवलकर द्वारा एक बार कहा गया था, “मैं सारी जिंदगी अंग्रेजों की गुलामी करने के लिए तैयार हूं लेकिन जो दलित, पिछड़ों और मुसलमानों को बराबरी का अधिकार देती हो ऐसी आजादी मुझे नहीं चाहिए। ” पोस्टर को शेयर करते हुए दिग्विजय ने लिखा, “गुरु गोलवलकर के दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों के लिए और राष्ट्रीय जल, जंगल और जमीन पर अधिकार पर क्या विचार थे, जरूर जानिए।”

    द्वितीय सरसंघचालक गोलवलकर की तस्वीर अनर्गल बातों के साथ पोस्ट करने से संघ स्वयंसेवकों में दिग्विजय सिंह के खिलाफ भारी नाराजगी है। इस पर रास्वसंघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख की प्रतिक्रिया भी सामने आ चुकी है। सुनील आम्बेकर ने इसके जवाब में एक ट्वीट किया । उन्होंने ट्वीट में कहा, “गोलवलकर गुरुजी के संदर्भ में यह ट्वीट तथ्यहीन है और सामाजिक विद्वेष उत्पन्न करने वाला है। संघ की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से यह झूठा फोटोशॉप्ड पोस्टर बनाया गया है। गुरुजी ने कभी भी ऐसे नहीं कहा। उनका पूरा जीवन सामाजिक भेदभाव को खत्म करने में लगा रहा।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से
    Next Article राज्य सरकारों को सौंपी जाएंगी चाइल्ड लाइन: स्मृति ईरानी
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नवनियुक्त प्रभारी रांची पहुंची

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
      • झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नवनियुक्त प्रभारी रांची पहुंची
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version