Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»पंजाब में मनरेगा की दिहाड़ी 381 रुपये रोजाना की जाए: भगवंत मान
    राजनीति

    पंजाब में मनरेगा की दिहाड़ी 381 रुपये रोजाना की जाए: भगवंत मान

    adminBy adminJuly 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को लिखा पत्र
    -हरियाणा में मिल रही है पंजाब से अधिक मजदूरी

    चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी एक्ट (मनरेगा) के अंतर्गत अधिसूचित मज़दूरी दर को बढ़ाकर अकुशल कृषि श्रमिकों के लिए अधिसूचित दर 381.06 रुपये करने की मांग की है।

    शुक्रवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने इस स्कीम के अंतर्गत मज़दूरों के लिए अधिसूचित की दरों में विस्तार करने की मांग की है, क्योंकि मौजूदा दरें बहुत कम हैं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य हरियाणा के लिए 357 रुपये के मुकाबले पंजाब राज्य के लिए 303 रुपये मज़दूरी दर अधिसूचित की गई है। भगवंत मान ने कहा कि दोनों राज्यों की भौगोलिक और आर्थिक स्थितियां एक ही जैसी हैं परन्तु इसके बावजूद यह अंतर स्कीम की शुरुआत से ही मौजूद है।

    मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि पंजाब राज श्रम विभाग की तरफ से नोटीफाइड अकुशल खेती मज़दूरों की 381.06 रुपए मेहनताना दर, मनरेगा की मज़दूरी दर की अपेक्षा भी अधिक है। इससे पता चलता है कि इस स्कीम के लाभार्थियों को उनका बनता हक देने से इन्कार किया जा रहा है, जो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि हरियाणा में अकुशल श्रमिकों को पंजाब के मुकाबले एक ही जैसे काम के लिए अधिक अदायगी मिलती है, जो श्रमिकों के साथ सरासर नाइंसाफी है।

    मुख्यमंत्री ने मामले की दोबारा जांच करवाने और पंजाब की मेहनताना दरों को हरियाणा के बराबर या पंजाब राज श्रम विभाग की मेहनताना दरों के बराबर बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री के दख़ल की मांग की है। उन्होंने कहा कि मेहनताना में विस्तार लाभार्थियों की रोज़ी-रोटी के आधार को बेहतर बनाने समेत उनको इस योजना के अंतर्गत उत्साह के साथ काम करने के लिए प्रेरित करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखड़गे का आरोप- राहुल के खिलाफ साजिश कर रही सरकार
    Next Article भक्तों के दर्शन के लिए जनवरी 2024 में खोल दिया जायेगा श्री राम जन्म-भूमि मंदिर
    admin

      Related Posts

      झारखंड में अपराधियों का तांडव, पुलिस बनी है मूकदर्शक : बाबूलाल

      October 15, 2025

      बिहार विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने जारी की 12 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट

      October 15, 2025

      बिहार विधानसभा चुनाव : जदयू ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, पुराने के साथ नए चेहरों को भी मौका

      October 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने 48 घंटे के अस्थायी संघर्षविराम पर जताई सहमति
      • झारखंड में अपराधियों का तांडव, पुलिस बनी है मूकदर्शक : बाबूलाल
      • बिहार विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने जारी की 12 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट
      • घाटशिला उपचुनाव: JMM के सोमेश सोरेन और BJP के बाबूलाल सोरेन में कांटे की टक्कर, नामांकन सभा में होंगे शामिल CM हेमंत सोरेन
      • बिहार विधानसभा चुनाव : जदयू ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, पुराने के साथ नए चेहरों को भी मौका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version