दार एस सलाम। भारत के विदेशमंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने यहां क्षेत्रीय राजदूत कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। इस सम्मेलन में अंगोला, बुरुंडी, कांगो, स्वाजीलैंड, इथियोपिया, केन्या, लेसोथो, मोजाम्बिक, मलावी, नामीबिया, रवांडा, तंजानिया, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा, जाम्बिया और जिम्बाब्वे के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विदेशमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि यह सम्मेलन व्यापक क्षेत्रीय रणनीति तैयार करने में सहायक रहा। इस दौरान उन्होंने अफ्रीका और ग्लोबल साउथ के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। इससे पहले जयशंकर ने दार एस सलाम में स्वामी विवेकानन्द सांस्कृतिक केन्द्र में स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा निश्चित रूप से स्वामी विवेकानंद की मानवता से भरी उनकी शिक्षाओं की गवाह बनेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version