Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»जयपुर में 9 जुलाई को पहुंचेगी डूरंड कप ट्रॉफी, शहर के विभिन्न स्थानो पर कराया जाएगा भ्रमण
    स्पोर्ट्स

    जयपुर में 9 जुलाई को पहुंचेगी डूरंड कप ट्रॉफी, शहर के विभिन्न स्थानो पर कराया जाएगा भ्रमण

    adminBy adminJuly 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। डूरंड कप का 132वां संस्करण 03 अगस्त से 03 सितंबर 2023 तक डूरंड फुटबॉल टूर्नामेंट सोसाइटी के तत्वावधान में मुख्यालय पूर्वी कमान द्वारा आयोजित किया जाएगा। डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट सोसाइटी में सीडीएस अध्यक्ष और तीन सेवा प्रमुख उपाध्यक्ष हैं।

    हमारे देश में खेल विशेषकर फुटबॉल के बारे में जागरूकता बढ़ाने, खेल संस्कृति को बढ़ाने और खेल पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने के लिए डूरंड कप के विजेताओं को प्रदान की जाने वाली ट्रॉफियों का दौरा कराया जा रहा है जिसमे  प्रेसिडेंट कप, डूरंड कप और शिमला कप शामिल है । ट्रॉफियां 09 जुलाई 2023 को दिल्ली से जयपुर पहुंचेंगी और शहर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कराया जाएगा, जिसमें झालाना डूंगरी में राजस्थान अंतरराष्ट्रीय केंद्र, एसएमएस स्टेडियम, अमर जवान ज्योति, विधानसभा, अजमेरी गेट, रामनिवास गार्डन और अल्बर्ट हॉल शामिल हैं।

    उद्घाटन समारोह 09 जुलाई को आरआई सी में मुख्यालय 61 सब एरिया, सप्त शक्ति कमांड के तत्वावधान में राजस्थान यूनाइटेड फ्रंट क्लब (आरयूएफसी) के सहयोग से आयोजित किया जाएगा, जो इस साल टूर्नामेंट में एक प्रतिभागी टीम भी है। इस कार्यक्रम में जीओसी मुख्यालय 61 सब एरिया, विभिन्न वरिष्ठ नागरिक गणमान्य व्यक्ति, सैन्य और पुलिस अधिकारी, खेल प्रेमियों के साथ-साथ आर्मी पब्लिक स्कूल, केवी नंबर 2 और केवी नंबर 4 के छात्र और एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहेंगे। जयपुर में डूरंड कप ट्रॉफी टूर का आयोजन आरयूएफसी की मेजबानी में किया जा रहा है।

    ट्रॉफी दौरे में देश के विभिन्न हिस्सों को कवर किया जाएगा, जिसमें भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, भारतीय नौसेना के कमांड मुख्यालय और वे शहर शामिल हैं जहां से विभिन्न टीमें डूरंड कप टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। ट्रॉफी टूर दिल्ली, जयपुर, कोच्चि, कोकराझार, गुवाहाटी, शिलांग, कोलकाता, उधमपुर, मुंबई, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, आइजोल में आयोजित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने राजगीर कुंड क्षेत्र का निरीक्षण कर पेय गंगा जल का किया शुभारंभ
    Next Article बीसीसीआई ने एशियाई खेलों में भारत की भागीदारी को दी मंजूरी
    admin

      Related Posts

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version