Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पूर्व मंत्री का आरोप-मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस सरकार मंत्री दुष्कर्म में शामिल, जवाब नहीं आना मतलब दाल में काला : सीपी जोशी
    राज्य

    पूर्व मंत्री का आरोप-मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस सरकार मंत्री दुष्कर्म में शामिल, जवाब नहीं आना मतलब दाल में काला : सीपी जोशी

    adminBy adminJuly 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गैदर के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला।

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढा आरोप लगा रहे है कि इस सरकार मे मुख्यमंत्री से लेकर सारे मंत्री दुष्कर्म में शामिल है और मांग कर रहे है कि सभी का नार्को टेस्ट हो। पूर्व मंत्री के आरोप पर सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आना उनकी बात को सही साबित करता है। मुख्यमंत्री को सभी का नार्को टेस्ट करवाना चाहिए, अगर नहीं करवाते है तो आरोप सही हैं, क्योकि धुआं वही से उठता है जहां आग होती है। उन्होंने कहा कि महिला अपराध पर गहलोत सरकार का दोहरा रवैया है। विधानसभा में महिला अपराध और बलात्कार की घटनाओं पर अपनी ही सरकार को घेरने वाले एक मंत्री को रातों रात मंत्री पद से हटा दिया जाता है वहीं दूसरी तरफ बलात्कार की घटनाओं पर राजस्थान को मर्दों का प्रदेश कहने वाले मंत्री पर कोई एक्शन नहीं लिया जाता।

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि गहलोत सरकार ने पिछले साढे़ चार सालों में प्रदेश को कलंकित करने का ही काम किया है। हर जगह महिलाओं, बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर उन्हें मारने, जलाने और कुएं में फेंकने जैसी हृदय विदारक घटनाएं हो रही है। महिलाएं और बच्चियां घर, बाहर, ऑफिस, अस्पताल, एंबुलेंस, आईसीयू, स्कूल कहीं पर भी सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री दुष्कर्म की 65 प्रतिशत घटनाओं को फर्जी बताते है। रणथम्भौर में मूक बधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे सड़क पर फेंक दिया गया, सरकार ने उसे घटना करार दिया। क्योंकि उस समय प्रियंका गांधी वहां अपना जन्मदिन मना रही थी। अलवर में बाइक पर जा रहे पति पत्नी को रोककर पति के सामने पत्नी का सामूहिक बलात्कर होता है, लेकिन सरकार लोकसभा चुनाव के कारण मामला दबाती है। मुख्यमंत्री और इनके मंत्रियों द्वारा दिए गए बयानों से लगता है कि जैसे महिलाओं के प्रति सरकार की संवेदनहीन है और अपराधियों में भय समाप्त हो गया। प्रदेश की जनता असुरक्षित और डरी हुई है।

    जोशी ने विपक्ष द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि पीएम मोदी ने नौ सालो में जनता का विश्वास जीता है, विपक्ष को तकलीफ है क्योंकि गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बना, कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। प्रधानमंत्री की अगुवाई में श्रीराम मंदिर की नींव रखी गई। गरीब कल्याण के लिए 60 सालों में जो काम कांग्रेस नहीं कर पाई वह मोदी ने नौ सालों में कर दिखाया। जोशी ने कहा जनता सब जान चुकी है कि सारे दल एक साथ क्यों इकट्ठे हुए है, भारत तेरे टुकडे़ होंगे कहने वालों के साथ कौन खड़ा हुआ है, ये वही लोग है जिन्होंने महाराणा प्रताप को भगोड़ा और अकबर को महान बताया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, एक की मौत, 2 गंभीर
    Next Article तीन दशक बाद गुरुबाजार से डलगेट मार्ग पर निकाला गया मुहर्रम का जुलूस
    admin

      Related Posts

      बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद

      May 22, 2025

      इंडिगो इमरजेंसी लैंडिंग: तृणमूल सांसद बोलीं- पायलट को सैल्यूट, जिन्होंने हमें जमीन पर सुरक्षित उतारा

      May 22, 2025

      बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी
      • यूरोपा लीग 2024-25: टोटनहैम हॉटस्पर ने 17 साल बाद जीता खिताब, चैंपियंस लीग में भी मिली जगह
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद
      • भारत का कूटनीतिक संवाद आरंभ, दो प्रतिनिधिमंडल जापान और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version