Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भोपाल-दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस के सी-14 कोच में लगी आग, पाया काबू
    Breaking News

    भोपाल-दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस के सी-14 कोच में लगी आग, पाया काबू

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन की ओर जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के सी-14 कोच में सोमवार सुबह कुरवाई कैथोरा स्टेशन के पास अचानक आग लग गई। इससे ट्रेन के यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आग कोच के नीचे लगे बैटरी बॉक्स में लगी थी। बीना रेलवे स्टेशन से पहले ट्रेन को रोका गया। जैसे ही ट्रेन रुकी, सारे यात्री गाड़ी से सामान सहित बाहर निकल आए। सूचना पर बीना नगर पालिका व रिफाइनरी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों और रेलवे की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद करीब तीन घंटे की देरी से ट्रेन रवाना हुई। बीना से रेलवे ने ट्रेन के साथ दुर्घटना राहत यान भी रवाना किया है।

    जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 20171 वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह 5:40 बजे रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई थी। बीना के पहले 7:10 बजे कुरवाई कैथोरा स्टेशन के समीप ट्रेन के सी-14 कोच के नीचे से अचानक धुआं निकला और आग लग गई। आग भड़कती देख ट्रेन को रोका गया। आग की जानकारी से ट्रेन के यात्रियों में अफरातफरी का माहौल रहा। ट्रेन रुकने के बाद सभी यात्री सामान सहित ट्रेन से बाहर आ गए। इसके बाद बीना नगरपालिका से फायर ब्रिगेड बुलाई गई, जो साढ़े आठ बजे मौके पर पहुंची। बीना से नौ बजे रेल अधिकारी राज्यरानी एक्सप्रेस से कुरवाई कैथोरा पहुंचे। उन्होंने वंदेभारत एक्सप्रेस के उस बैटरी बाक्स का जायजा लिया, जिसमें आग लगी थी। सीएंडडब्ल्यू स्टाफ ने बाक्स से बैटरी को निकाला और दूसरे कोच से बायपास कनेक्शन देकर ट्रेन को रेडी कर दिया। बीना से एडीईएन अरविंद कुमार, सीएंडडब्ल्यू इंचार्ज रामेश्वर सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंचे थे। साढ़े नौ के बाद ट्रेन हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना हो गई।

    कई वीआईपी कर रहे थे यात्रा
    वंदेभारत ट्रेन में कांग्रेस नेता अजय सिंह, आईएएस अविनाश लवानिया सहित कई अन्य ब्यूरोक्रेट्स और नेता सफर कर रहे थे। घटना के बाद पूरी ट्रेन को खाली करा लिया गया। भोपाल रेल मंडल के डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय ने बताया कि धुआं उठता देख गार्ड ने ट्रेन रुकवाई। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया और इसके बाद ट्रेन को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

    डीआरएम ने बताया कि घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसमें सीनियर डिवीजनल सेफ्टी ऑफिसर, सीनियर डिवीजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, सीनियर डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर, सीनियर डिवीजनल ऑपरेशनल मैनेजर, सीनियर डीएससी (कमांडेट) को शामिल किया है। पूरी ट्रेन का टेक्निकल सेफ्टी ऑडिट दिल्ली में होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे
    Next Article हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट में दाहू यादव की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version