Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षा पद्धति में आमूलचूल बदलाव हुआ : गिरिराज
    Breaking News

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षा पद्धति में आमूलचूल बदलाव हुआ : गिरिराज

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 29, 2023Updated:July 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तीन वर्ष पूरे होने पर शनिवार को बधाई देते हुए इसे अपार संभावना वाला कदम बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि आज स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर, शौचालय, पानी, वर्ग कक्ष और गैस है। शिक्षा पद्धति में आमूलचूल बदलाव हुआ है।

    उन्होंने कहा कि एनईपी इनोवेशन, कल्पना और आइडिया से जुड़ा है। यह सबको जिंदगी में केवल नौकरी तक सीमित नहीं कर, रोजगार और देश के लिए कुछ देने की दिशा में आगे बढ़ाएगा। अब किसी मजबूरी में पढ़ाई छूट जाती है तो बदले परिस्थितियों में वह पढ़ाई पूरी कर सकता है। पहले क्षेत्रीय भाषाओं का महत्व नहीं था। आज सभी क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ने-बढ़ने का मौका मिल रहा है। मातृभाषा में पढ़ाई का रास्ता खोला गया।

    गिरिराज ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्राथमिक से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। एनईपी न्यू एजुकेशन पॉलिसी नहीं, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी है। पहले विद्यार्थी अपने पसंद की शिक्षा नहीं ले पाते थे लेकिन अब शिक्षा के पाठ्यक्रम को बदलने का अवसर दिया गया। देश व्यवहारिक शिक्षा की ओर बढ़ रहा है।

    उन्होंने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से कौशल को बढ़ावा मिल रहा है। कुशल भारत सक्षम भारत बन रहा है। स्टार्टअप के आकांक्षी लोगों को सक्षम अवसर मिल रहा है। मूल्य आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन तमाम बिंदुओं से भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशराब तस्करी के तीन दोषियों को पांच-पांच साल कारावास की सजा
    Next Article केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रामेश्वरम मंदिर में राष्ट्र की खुशहाली व समृद्धि के लिए की प्रार्थना
    azad sipahi

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version