Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में 30 हजार से अधिक महिलाओं को मिला फूलो झानो आशीर्वाद अभियान का लाभ
    Jharkhand Top News

    झारखंड में 30 हजार से अधिक महिलाओं को मिला फूलो झानो आशीर्वाद अभियान का लाभ

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJuly 17, 2023Updated:July 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य में हड़िया और शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य से जुड़ी महिलाओं के दिन बहुरने लगे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सार्थक प्रयास का प्रतिफल है कि 20 सितंबर 2020 को शुरू हुई इस योजना के जरिए हड़िया और शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य से जुड़ी 30,013 महिलाओं ने सम्मानजनक आजीविका को अपने जीवन का आधार बनाया। आज ये महिलाएं समाज में बदलाव की कहानी गढ़ दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं।

    जागरूकता ने निभाया अहम किरदार, सरकार से मिला सहयोग

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर फूलो झानो आशीर्वाद अभियान का शुभारंभ हड़िया और शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य से जुड़ी महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था। अभियान का प्रथम चरण सितम्बर 2020 से प्रारम्भ हुआ। सर्वेक्षण के माध्यम से इस कार्य से जुड़ी महिलाओं की संख्या 15,284 दर्ज की गई। इनके बीच जागरूकता अभियान चलाया गया, ताकि ये वैकल्पिक सम्मानजनक आजीविका गतिविधियों से जुड़ अपने जीवन को नई दिशा दे सकें। सरकार को इसमें सफलता मिली और 14,243 महिलाओं को रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधनों से जोड़ा गया।

    इस चरण में महिलाओं के बीच ब्याज मुक्त कुल 1,424.3 लाख ऋण की सहयोग धनराशि उपलब्ध कराई गई। इसके बाद अभियान का दूसरा चरण 15 नवंबर 2021 से 28 दिसंबर 2021 तक संचालित किया गया। इसमें सर्वेक्षण के माध्यम से 9, 474 महिलाएं चिन्हित हुईं और 9,291 महिलाओं को वैकल्पिक सम्मानजनक आजीविका गतिविधियों से जोड़ने में सफलता मिली। इन्हें रोजगार के अन्य साधनों से जोड़ने के लिए 929.1 लाख ब्याज मुक्त धनराशि उपलब्ध कराई गई। इस तरह दो चरण में योजना के तहत 2,353.4 लाख की धनराशि महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दी गई। इसके बाद भी अभियान नहीं रुका। हड़िया और शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य से जुड़ी महिलाओं को चिन्हित करने का कार्य पूरे राज्य में चलता रहा। इसका परिणाम है कि अबतक 30,013 महिलाओं को इस योजना से जोड़ बेहतर जीवन के अवसर प्रदान करने में राज्य सरकार को सफलता प्राप्त हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान में नवंबर में नेशनल असेंबली चुनाव की संभावना
    Next Article जमीन ब्रोकर हत्याकांड में मास्टरमाइंड सहित पांच अपराधी गिरफ्तार
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

      May 31, 2025

      सोनारी एयरपोर्ट की दीवार गिरी, कई इलाकों में अंधेरा

      May 31, 2025

      नक्सली ने जेल में की खुदकुशी

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
      • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
      • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
      • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
      • बांग्लादेश जाएगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version