Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»भारतीय विदेश मंत्री ने तंजानिया में किया स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण
    विदेश

    भारतीय विदेश मंत्री ने तंजानिया में किया स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण

    adminBy adminJuly 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    डोडोमा। तंजानिया के दार अस सलाम स्थित भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित की गयी है। तंजानिया के दौरे पर गए भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया।

    प्रतिमा का अनावरण करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि भारत के महानतम आध्यात्मिक नेताओं और दार्शनिकों में से एक स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण होना एक महान अवसर है। यह प्रतिमा निश्चित रूप से उनकी कालजयी शिक्षाओं की गवाही देती है, जो सीमा से परे हैं और मानवता में विश्वास के उनके संदेश को रेखांकित करती हैं। उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक केंद्र के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जिसने 2010 में अपनी स्थापना के बाद से तंजानिया में भारतीय संस्कृति और कला को बढ़ावा देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    जयशंकर ने कहा कि सांस्कृतिक केंद्र का उद्देश्य न केवल तंजानिया में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है बल्कि भारत में तंजानियाई संस्कृति का भी प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि तंजानिया की उनकी यात्रा यह दर्शाती है कि वैश्वीकरण के इस युग में भारत और तंजानिया जैसे दो देश एक-दूसरे के साथ और अधिक काम कर सकते हैं और ऐसा इस तरीके से किया जा सकता है, जो पारस्परिक रूप से लाभप्रद हो।

    विदेश मंत्री ने कहा कि वास्तव में वैश्वीकरण का मतलब यह है कि हम एक-दूसरे के जीवन में बहुत ही सहज तरीके से शामिल हों। प्रतिमा में विवेकानंद की मुद्रा का वर्णन करते हुए जयशंकर ने कहा, जो प्रतिमा आपके सामने है, उसे देखना बेहद दिलचस्प है। प्रतिमा की यह मुद्रा सबसे प्रसिद्ध है, जो आत्मविश्वास, आत्म-आश्वासन, अपने इतिहास में निष्ठा और संस्कृति में समाई परंपराओं को दर्शाती है। स्वामी विवेकानंद 19वीं सदी की शख्सियत थे, जब भारत औपनिवेशिक शासन के अधीन था, वह उस दौर में भी भारतीय समाज को खुद पर विश्वास दिलाने की कोशिशों में जुटे रहे। जयशंकर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि स्वामी विवेकानंद दुनिया के साथ भारत के जुड़ाव के लिए हमेशा प्रेरणा के रूप में काम करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्रः स्पीकर ने सीएम शिंदे समेत शिवसेना के दोनों गुटों के 54 विधायकों को भेजा कारण बताओ नोटिस
    Next Article मुजफ्फरपुर श्रावणी मेले में 17 सौ पुलिसकर्मियों की तैनाती
    admin

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version