– व्यवसाय-नौकरी में आने-जाने की राह आसान करने के लिये दिए जाएंगे दो पहिया वाहन
इन्दौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (सोमवार) को दोपहर 12 बजे से आयोजित लाड़ली बहना महा सम्मेलन के दौरान 25 दिव्यांग तथा अन्य जरूरतमंद बहनों को बड़ी सौगात देंगे। इन्हें व्यापार-व्यवसाय तथा नौकरी में आने-जाने की राह आसान करने के लिये दो पहिया वाहन उपलब्ध कराये जाएंगे। दिव्यांग बहनों को विशेष तरह की तीन पहिया टीवीएस जूपिटर स्कूटर का वितरण किया जाएगा।
जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि इंदौर में कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी की विशेष पहल पर रेडक्रास एवं जन सहयोग से दिव्यांगों को रोजगार एवं उनके जीवन को आसान बनाने के लिए तीन पहिया टीवीएस जूपिटर स्कूटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके तहत मुख्यमंत्री आज बसंत कौर सिंह, उषा राठौर, पूनम ठाकुर, फरजाना बी पत्नी अब्दुल रईस, जमना पत्नी चेतन, यशस्वी जादौन पुत्री प्रेमसिंह, स्वाति पुत्री श्यामलाल, लीलाबाई पत्नी काशीराम, किरण पत्नी रमेश धीमान, सीता पत्नी महेश बाधम, प्रीर्ति शर्मा पत्नी सतीश शर्मा, प्रतिभा पुत्री रोहित खटोड़, ममता पुत्री हेमराज, शीला वर्मा पुत्री हरिराम वर्मा, शालिनी यादव पत्नी देवनारायण यादव, लाछा पत्नी मुकेश राठौड़, प्रेमबाई पत्नी अमरूलाल सूर्यवंशी, संगीता चौरिया, कुसुम पत्नी पप्पू सुर्यवंशी, सरिता विनोद साहू, आयशा बी, अर्चना सोलंकी, मुस्कान वर्मा, गंगा पत्नी तुकाराम भोरे तथा फिरदोश शाहिद खान को टीवीएस जूपिटर प्रदान की जाएगी।
छ: महिलाओं को मिलेगा ई-आटो रिक्श
मुख्यमंत्री चौहान इस दौरान छ: जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिये ई-आटो रिक्शा भी उपलब्ध कराएंगे। रचना चौधरी, बबली पाल, विनिता कुमॉयु, संगीता कुशवाह, भगवती वर्मा तथा रूकमणी नागर को ई-आटो रिक्शा प्रदान की जाएगी। इन महिलाओं को वाहन चालन का प्रशिक्षण क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय और आईटीआई इंदौर द्वारा दिया गया है। इन दोनों विभागों द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार स्थापना तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिये वाहन चालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अंतर्गत प्रशिक्षित अन्य महिलाएं भी वाहन रैली निकालकर मुख्यमंत्री चौहान के प्रति आभार व्यक्त करेंगी।