Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर से कैंसर, अदालत ने लगाया 154 करोड़ जुर्माना
    विदेश

    जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर से कैंसर, अदालत ने लगाया 154 करोड़ जुर्माना

    adminBy adminJuly 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर से कैंसर होने का मामला सामने आने के बाद एक अमेरिकी अदालत ने कंपनी पर 154 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया है। इससे पहले भी जॉनसन एंड जॉनसन प्रोडक्ट्स को लेकर कई मामले आ चुके हैं, जिसमें कंपनी को हर्जाना भरना पड़ा है।

    जानकारी के मुताबिक कैलिफोर्निया के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर की वजह से उसके स्वास्थ्य पर बुरा असर हुआ और उसे कैंसर का सामना करना पड़ा। अमेरिका के ऑकलैंड में डिफॉल्ट स्टेट कोर्ट ने कंपनी को जॉनसन बेबी टैल्कम पाउडर से कैंसर होने का दोषी ठहराया है। अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर की वजह से ही एंथोनी हर्नांडेज वैलाडेज को मेसोथेलियोमा नामक कैंसर की बीमारी हुई थी। जॉनसन एंड जॉनसन को कैंसर पीड़ित शख्स एंथोनी हर्नांडेज वैलाडेज को 154 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा।

    एंथोनी हर्नांडेज वैलाडेज ने कहा है कि बचपन से ही कंपनी के टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल करने से छाती के पास मेसोथेलियोमा कैंसर हो गया है। जॉनसन एंड जॉनसन के अधिकारियों ने कहा है कि कंपनी का बेबी पाउडर विशेष सफेद बोतलों में बेचा जाता है। ऐसे में इसमें कभी भी एस्बेस्टस नहीं होता है। ये सुरक्षित है और कैंसर का कारण नहीं बन सकता है। अधिकारियों का कहना है कि वे मुकदमों के साथ-साथ अरबों की कानूनी फीस और खर्चों से बचने के लिए एक समझौते की मांग कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका ने कहा, पहले से ज्यादा मजबूत हुए भारत के साथ रिश्ते
    Next Article हिमाचल के किन्नौर के सांगला में बादल फटने से आई बाढ़, कई गाड़ियां बहीं
    admin

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए

      June 19, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा

      June 19, 2025

      बांग्लादेश में मादक पदार्थ तस्करों ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मारी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version