Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»हिमाचल के किन्नौर के सांगला में बादल फटने से आई बाढ़, कई गाड़ियां बहीं
    राज्य

    हिमाचल के किन्नौर के सांगला में बादल फटने से आई बाढ़, कई गाड़ियां बहीं

    adminBy adminJuly 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन में बादल फटने से लोगों को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। जनजातीय जिले किन्नौर की सांगला घाटी के कामरु गांव में बादल फटने के बाद टुंगतुंग नाले में अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। गुरुवार सुबह करीब छह बजे टुंगतुंग नाले ने उफनती नदी का रूप धारण कर लिया। नाले का बहाव बदलकर कामरु गांव की ओर हो गया। इस नाले में उफान आने के कारण तेज़ धारा में कई गाड़ियां बह गईं। इसके अलावा लोगों के खेत और बगीचे भी तबाह हो गए। गनीमत यह रही कि फ्लैश फ्लड की वजह से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। कामरु गांव के लोगों के घर भी सुरक्षित हैं।

    नुकसान का आंकलन करने के लिए जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत कार्य किया जा रहा है। मौके पर मौजूद सांगला के तहसीलदार हरदयाल सिंह ने बताया कि स्थिति काबू में है। उफनते नाले की धारा कामरु गांव की ओर बदल जाने से नुकसान हुआ है। फ्लैश फ्लड में करीब 15 से 20 गाड़ियां बह गई हैं। इसके अलावा खेतों और बगीचों को भी भारी नुकसान पहुंचा है और इसका आंकलन किया जा रहा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।

    मौसम विभाग ने अगले चार दिन राज्य में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पांच जिलों- मंडी, कूल्लु, चम्बा, शिमला और सिरमौर में फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक गुरुवार सुबह तक राज्य में भूस्खलन से पांच नेशलन हाइवे सहित 686 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा 1138 बिजली ट्रंसफार्मर और 315 पेयजल स्कीमें भी ठप हैं।

    राज्य में मानसून ने 24 जून को दस्तक दी थी और तब से लेकर अब तक वर्षाजनित विभिन्न हादसों में 130 लोगों की मौत हुई है। इनमें 38 लोगों की जान भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की वजह से गई है। इसके अलावा विभिन्न हादसों में 12 लोग लापता हैं जबकि 153 लोग घायल हैं। मानसून सीजन के दौरान 572 घर ध्वस्त हुए वहीं 4703 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। 148 दुकानें और 1286 पशुशालाएं भी ध्वस्त हुईं। मानसून सीजन में अब तक चार हज़ार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर से कैंसर, अदालत ने लगाया 154 करोड़ जुर्माना
    Next Article संत-महात्माओं एवं सिद्धपीठ की धरती पर आने से हो जाता हूं रिचार्ज : मोहन भागवत
    admin

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      बक्सर में धान खरीद लक्ष्य घटा, किसानों की बढ़ी चिंता

      December 22, 2025

      बिहार के राजगीर में रविवार से शुरु होगा नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल-2025 का पहला संस्करण

      December 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version